Synopsis: हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल घर पर कैसे करें ? हाइलाइट बालों की देखभाल के लिए 5 होममेड हेयर मास्क (How to take care of highlights and colored hair at home in Hindi)
आजकल बालों को कलर करना और हाइलाइट्स कराने का प्रचलन काफी बढ़ सा गया है, अधिकतर महिलायें अपने लुक को चेंज करने के लिए, आकर्षक व्यक्तित्व पाने के लिए बालो में तरह-तरह के ट्रीटमेंट कराती रहती है। जिसमें हेयर स्पा, प्रोटीन ट्रीटमेंट के साथ-साथ हेयर कलरिंग, स्ट्रैटनिंग, हाइलाइट्स प्रमुख है, इतना ही नहीं नैनो प्लस्टिया तक कराती हैं जिसके लिए वह हजारो पैसे भी ख़र्च करती है, यहाँ तक की पुरुष भी इन सब चीजों में पीछे नहीं रहे है।
पर हर बार इन सब ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करना हमें ज़्यादा खर्चीला लगने लगता है तो ऐसे कौन से हम उपाय या मास्क का प्रयोग करे जिनसे हमारे बालों की सही देखभाल हो सके और पार्लर के खर्चों को थोड़ा कम किया जा सकें।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल करने वाले एसे घरेलू हेयर मास्क/होममेड हेयर मास्क बताने वाले है जो आजमाए गए हैं.
होममेड हेयर मास्क
यहाँ हम हाइलाइट बालों की देखभाल के लिए 5 होममेड हेयर मास्क के सुझाव दें रहे हैं।
नारियल तेल और शहद हेयर मास्क
सामग्री-
2 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच शहद
एक कटोरी में उपरोक्त सामग्री मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। नारियल तेल और शहद दोनों ही बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
गुण-
नारियल तेल:
नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है।
यह बालों को मोटा और मजबूत बनाता है, और उन्हें टूटने से बचाता है।
नारियल तेल बालों को ताजगी और चमक प्रदान करता है, उन्हें बेहतर दिखने में मदद करता है।
शहद:
शहद बालों के लिए एक प्राकृतिक मूल्यवान उपचार है, जो उन्हें नमी प्रदान करता है।
यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है, जिससे उन्हें अधिक आकर्षक बनाता है।
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के इंफेक्शन को कम करते हैं और बालों को स्वस्थ रखते हैं।
इन दोनों के संयुक्त उपयोग से बालों को गहरा पोषण, मोटाई, और स्वस्थता मिलती है। ये प्राकृतिक तत्व बालों के लिए वास्तव में उत्तम होते हैं।
केला और दही हेयर मास्क
सामग्री-
2 केले
2 चम्मच दही
बनाना/केले को मिक्सर में पीस लें और दही के साथ मिलाकर मास्क बनाएं।20-30 मिनट बाद धो लें।
बनाना और दही मास्क बालों के लिए अत्यंत उपयुक्त होता है।
गुण-
बनाना/केला:
केले में पोटैशियम, विटामिन, और प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।
यह मूल्यवान तत्व बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाता है।
दही:
दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
इसके प्रोबायोटिक्स बालों के लिए लाभकारी होते हैं और उन्हें मुलायम और स्वस्थ बनाते हैं।
बनाना/केला और दही के मास्क का उपयोग करके आप अपने बालों को पोषण और मोटाई दे सकते हैं, जो उन्हें मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है।
अंडा और शहद हेयर मास्क
सामग्री-
1 अंडा
1 चम्मच शहद
अंडे को फोड़ कर फेटें और इसे 1 चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर 30-45 मिनट के लिए छोड़ें। अंडा और शहद दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
गुण-
अंडा:
अंडा बालों को प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है, जो उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाता है।
इसमें मौजूद बियोटिन बालों के विकास को बढ़ावा देता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।
अंडा बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बनाए रखता है, जिससे वे स्वस्थ और खूबसूरत दिखते हैं।
शहद:
शहद बालों को पोषण प्रदान करता है और उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है।
इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को नरम रखते हैं।
शहद के रेगुलर उपयोग से बालों के रंग में सुधार होती है और वे स्वस्थ बने रहते हैं।
अंडा और शहद के उपयोग (मास्क) से बालों को पोषण, मजबूती और चमक देने में मदद मिलती है।
आलू और शहद हेयर मास्क
सामग्री-
1 छोटा आलू
1 चम्मच शहद
आलू को धोकर बिना छिले काट लें और शहद के साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें और इसका मास्क बनाएं। 30 मिनट बाद धो लें। आलू और शहद दोनों ही बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
आलू:
आलू में पोटैशियम, विटामिन, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
इसके गुण बालों को मजबूत और लंबा बनाए रखते हैं, जिससे उन्हें ब्रेकेज से बचाया जा सकता है।
आलू का उपयोग बालों के रंग को निखारने में भी किया जा सकता है।
शहद:
शहद के विभिन्न गुणों के बारे में हम पहले ही आपको बता चुके है प्राकृतिक रूप से निर्मित शहद हर तरह से फायदेमंद होता है। फिर चाहे वह बालों के लिए हो या फिर त्वचा और पेट के लिए।
अदरक और नारियल तेल हेयर मास्क
सामग्री-
1 चम्मच अदरक का रस
2 चम्मच नारियल तेल
अदरक का रस नारियल तेल के साथ मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30 से 45 मिनट बाद धो लें। अदरक और नारियल तेल दोनों ही बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।
अदरक:
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसका उपयोग बालों की मसाज में किया जा सकता है, जो उन्हें मजबूती और चमकदार बनाए रखता है।
अदरक के तेल में प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और बालों की चमड़ी पर होने वाली खुजली को भी कम करता हैं।
नारियल तेल:
नारियल तेल में पोटैशियम, फैट्स, और विटामिन्स होते हैं, जो बालों को मोटा और चमकदार बनाए रखते हैं।
इसके एंटीफंगल गुण बालों को स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।
नारियल तेल के उपयोग से बालों की ड्राईनेस और टूटने से बचाने में मदद मिलती है ,जो उन्हें नरम और मुलायम बनाए रखता है।
अदरक और नारियल तेल का मिश्रण बालों को पोषण, मजबूती और चमक देने में मदद कर सकता है।
इन मास्क का प्रयोग करके आप अपने हाइलाइट और कलर बालों की देखभाल घर पर रहकर कर सकते है और उन्हें केमिकल युक्त ट्रीटमेंट्स से बचा सकते है।
आज के इस आर्टिकल में हमे आपको हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल घर पर रहकर कैसे की जा सकती है इस विषय में ऐसे 5 घरेलू (होममेड) मास्क की जानकारी दी जो लाभप्रद है और आजमाए गए नुस्खे है आप इन्हे जरूर से ट्राय करें और इसके रिजल्ट्स हमारे साथ शेयर करें।
Synopsis: सर्दियों में बालों के झड़ने की मुख्य वजह और इसके निवारण के घरेलू उपाय (Hair fall in winter, reasons and home remedies in hindi)
सर्दी या विंटर (Winter) आते ही एक समस्या अक्सर लोगों को face करनी पड़ती है वह है रूखे ,सूखे, बेजान बाल। जिसकी वजह से असमय हमारे बाल टूट कर गिरते रहते है और हेयर फॉल (Hair fall) जैसी समस्या गंभीर बन जाती है।
अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि विंटर याने सर्दियों में यह समस्या इतनी गंभीर हो क्यों जाती है ? यह समस्या इतनी भी नॉर्मल नहीं है की इसे नज़र अंदाज़ किया जाए, अगर समय रहते आपने इसके निवारण या इलाज का नहीं सोचा तो गंजापन भी आ सकता है।
घबराइए नहीं, आज के इस आर्टिकल में हम आपको शुरू से लेकर आखरी तक इसकी सही जानकारी देने वाले है जिसमे आप जानेंगे …
सर्दियों में बालों के झड़ने की मुख्य वजह ?
सर्दियों में बाल झड़ने के कारण क्या है ?
सर्दियों में बालों का झड़ना कैसे रोके?
सर्दियों में बालों को झड़ने से बचाने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाना चाहिए ?
1.सर्दियों में बालों के झड़ने की मुख्य वजह ?
(The main reason for hair fall in winter in hindi)
यह तो हम सभी जानते है कि सर्दियों में वातावरण शीतल(ठंड़ा) होता है और आस-पास का वातावरण शुष्क, बिना नमी वाला होता है जिससे हमारी त्वचा का मॉइस्चर (moisture) धीरे-धीरे कम होने लगता है तो वही त्वचा रूखी, सूखी, बेजान और बिल्कुल भी आकर्षक नज़र नहीं आती हैं। यही वजह है कि स्किन में खुजली, ड्रायनेस सी लगती है। कितना भी मॉइस्चराइज़र लगा लो, क्रीम लगा लो कुछ घंटो बाद वही हाल हो जाता है जो पहले था।
जो हाल हमारी त्वचा/स्किन का होता है, सेम वैसा ही बालो के बीच स्केल्प (scalp) का हो जाता है जो बालो में आने वाले प्राकृतिक तेल की कमी कर देता है और सिर की त्वचा को ड्राई कर देता है जिसकी वजह से डैंड्रफ, बालो का झड़ना ,रूखे ,सूखे नजर आना दिखाई पड़ते हैं।
“बालों की जड़ो के कमजोर होने का मुख्य कारण आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है जो बालों के झड़ने का कारण है।“
2.सर्दियों में बाल झड़ने के कारण क्या है ?
(What is the reason for hair fall in winter in Hindi)
स्ट्रेस
एनीमिया
बालो को बार-बार धोना
आहार में सलाद की कमी
हरी सब्जियों की शरीर में कमी
बालो में केमिकल्स का अत्यधिक प्रयोग
बालो को धोते समय गर्म पानी का प्रयोग
बालो को सीधा आकर्षक बनाने क लिए स्ट्रेटनिंग का अत्यधिक प्रयोग
विटामिन बी,प्रोटीन की कमी
अनुवांशिक कारण
बोरिंग या टैंकर के पानी का लगातार उपयोग
डैंड्रफ
हायपो थायरॉडिज़्म
यह सभी प्रमुख कारण है बालो के झड़ने के।
3.सर्दियों में बालों का झड़ना कैसे रोके?
(How to prevent hair fall in winter in hindi)
सर्दियों में बालों का झड़ना कम करने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं…
सही पोषण का रखें ख्याल : अपने आहार में ताजगी से भरे फल और सब्जियों का सेवन करें , जिसमे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और मिनरल्स मिल सके। जो बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और बालो का झड़ना काफी हद तक कम किया जा सकता है।
बालो में ऑयलिंग/हेयर मसाज : बालो में तेल /ऑयलिंग करना बालो में रक्त संचार को बढ़ाता है ,पर क्या आपको पता है अगर आप हल्के कुनकुने तेल या गर्म पानी का नियमित रुप से इस्तमाल करते है तो वह बालो को ड्राय करने लगता है जिससे बाल टूटते और झड़ने लगते है। इसलिए सामान्य तेल का प्रयोग कर नियमित रूप से मसाज करें। जो उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
प्रदूषण से बालो का बचाव: जब भी आप घर से बाहर निकले तब अपने बालो को एक कपडे की सहायता से ढकने का तरीका अपनाएं, क्यों कि बाह्य प्रदूषण को कम तो हम कर नहीं सकते पर अपने बालो की सुरक्षा ज़रूर कर सकते है।
हेयर केयर का ध्यान रखें : बालो को केयर करने के लिए सही शैम्पू या माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का चयन करें जो आपके बालों को प्रकृतिक रूप से सुरक्षा दे सके एवं बालो को झड़ने से रोक सके, बालो में हेयर स्ट्रेटनिंग का प्रयोग नियमित रूप से बिल्कुल न करें।
अपने बालों को अधिक गरमी से बचाएं: सर्दियों में, बालों को अधिक गरमी से बचाने के लिए ज्यादा देर तक धूप में न बैठे और गरम पानी का उपयोग कम करें। ताकि बालो को रूखेपन ,सूखेपन से बचा सकेंऔर झड़ने से रोक सके।
स्ट्रेस कम करें: आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि स्ट्रेस लेना बालों के स्वास्थ्य को कमज़ोर बना देता है जिसकी वजह से बाल झड़ते है, टूटते है इसलिए हो सके तो योग और प्राणायाम को अपनी जीवन शैली में लेकर आए। ताकि आप डिप्रेशन और स्ट्रेस से बच सकें।
यदि बालों का झड़ना बहुत अधिक है और यह समस्या बनी रहती है, तो आपको एक अच्छे हेयर चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।
अब जान लेते हैं…
4.सर्दियों में बालों को झड़ने से बचाने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाना चाहिए ?
(Home remedies to prevent hair fall in winter in hindi)
सर्दियों में बालों को झड़ने से बचाने के लिए हम यहाँ ऐसे कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिसके इस्तमाल से कुछ ही दिनों में आप बालो के झड़ने की समस्या (Hair fall in hindi) से निजात पा सकते है जो निम्नलिखित हैं…
हेयर फॉल में नारियल तेल की मालिश
: नारियल तेल में प्रोटीन और विटामिन E होता है, जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। बरसो से लोग नारियल तेल का इस्तमाल करते आ रहे है और सर्दियों में यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ बालो के लिए उतना ही गुणकारी है। जो बालो को झड़ने से बचाता है।
नियमितता :
नारियल तेल से बालों की हल्के हाथ से मालिश/मसाज करें।
उसे एक घंटे तक रखें, फिर शेम्पू से धो लें।
हो सके तो रात में तेल से बालो की अच्छी मसाज कर लें ताकि तेल रात भर में त्वचा में समा सकें।
हेयर फॉल में आमला पाउडर का इस्तमाल
: विटामिन सी, सल्फर ,पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है।
कैसे उपयोग करें ?
एक लोहे की कढ़ाई में आमला पाउडर लेकर रात में रख दें, फिर सुबह इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।
नियमितता :
हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करे।
इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा।
हेयर फॉल में मेथी (Fenugreek) दाने का इस्तमाल
>: मेथी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन्स (विटामिन A, C, और K), और मिनरल्स (फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम) होते हैं। मेथी बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकती है।
कैसे उपयोग करें ?
आधा कटोरी मेथी दानो को रात भर पानी में भिगोकर रख दे, सुबह उन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार करें और उसे बालों की जड़ो में लगाएं और 1 घंटे बाद सामान्य पानी से धो लें।
नियमितता :
हफ्ते में 2 बार इस प्रयोग को करें ।
इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा।
हेयर फॉल में अलोवेरा जेल का उपयोग
(Using Aloevera Gel in hindi)
अलोवेरा जेल विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज़ और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो बालों को सूखेपन से बचाता हैं। और बालो को मॉइस्चर और नमी देने का काम करता है।
कैसे उपयोग करें ?
आप अलोवेरा जेल को सीधे बालों पर लगा सकते हैं और उसे ठंडे पानी से धोने के बाद किसी माइल्ड शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं। आपके बालो में कंडीशनर अपने आप हो जायेगा।
हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करें।
बालो को सिल्की करने ,नमी बनाये रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
बालों के लिए लाभकारी तथा बालों को मजबूती प्रदान करता है।
इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा और बाल सिल्की ,चमकदार बने रहेंगे।
हेयर फॉल में शिकाकाई ,आँवला और रीठा शैम्पू
(using Shikakai, Amla and Reetha Shampoo in hindi)
शिकाकाई (Acacia Concinna): शिकाकाई एक प्राकृतिक शैम्पू है जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को रोकता है और केमिकल्स से मुक्त होता है।
आंवला (Indian Gooseberry): आंवला में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है,आंवला बालों को मजबूती और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है एवं बालों के लिए लाभकारी होता है।
रीठा (Soapnut): रीठा में प्राकृतिक साबुन एजेंट्स होते हैं जो बालों को साफ और नरम बनाए रखने में मदद करते हैं। बालों को चमकदार बनाए रखने ,खुजली और रूखेपन से बचाव करने में सहायक होता है।
कैसे उपयोग करें ?
इसे बनाने के लिए एक लोहे की कढ़ाई में 2 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 1 चम्मच रीठा पाउडर लेकर पानी में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। फिर इस पानी में थोड़ी चाय पत्ती मिला के उबाल कर ठंडा कर ले। फिर इसे छान कर इस नेचुरल शैम्पू से बाल धोए।
अगर आप अपने बालो को लम्बे समय तक काला बनाये रखना चाहते है तो शिकाकाई, रीठा, और आंवला का एक शैम्पू तैयार करिए जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है और जब भी आपको बाल धोना हो तो इसी से धोये। कुछ ही दिनों में आपको फरक दिखने लगेगा।
ये तीनों घटक मिलकर शैम्पू बनाते है जो बालों को स्वस्थ, मजबूत, और सुंदर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और बालों को झड़ने से रोकता है।
नियमितता :
इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
हफ्ते में 2 बार इस प्रयोग को करें।
बालो को काला रखने और जड़ो को मजबूत रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा और बाल सिल्कीबने रहेंगे।
यहां ध्यान देना चाहिए, ये घरेलू उपाय आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने, झड़ने से रोकने के लिए उपयुक्त है, यदि किसी तरह की त्वचा समस्या हो, तो बिना किसी झिजक के चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए ताकि समय रहते झड़ते बालो की समस्या से छुटकारा पा सकें।
इन सबके अलावा…
अगर आप हेयर कलर (Hair colour) करने के बाद बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है तो हम यहाँ आपको बालो को नेचुरल तरीके से काला करने का नुस्खा बता रहे है जो 100% कारगर है।
DIY होममेड हेयर डाई बनाने का आसान तरीका
(How to make DIY Homemade Hair Dye in hindi)
आइये जानते है इस रामबाण नुस्खे को ..
आपकी उम्र चाहे जो भी हो, आप ट्राय करे इस होम रेमेडी को जिसे बनाना है बेहद ही आसान है और इसकी ख़ास बात यह है की यह बालो का झड़ना भी रोकता है और सफ़ेद बालो को नेचरल तरिके से काला करता है।
DIY हेयर डाई बनाने का तरीका
सामग्री :
4 बादाम
2 प्याज के छिलके
2 चम्मच मैथी दाना
विटामिन E के दो कैप्सूल
अदरक के 4 से 5 टुकड़े
नारियल का तेल
विधी :
सबसे पहले एक मिक्सी के जार में अदरक के कुछ टुकड़े डालें , 2 प्याज़ के छिलके, 2 चम्मच मेथी दाना , 4 बादाम डालकर महीन पीस लें।
फिर इस मिश्रण को तवे पर रखकर तब तक सेकते रहें जब तक पाउडर काला रंग का न हो जाए आप चाहे तो इस हेयर डाई को आप 7 से 8 दिन या हफ्ते भर भी स्टोर कर रख सकते है। पर याद रखें इसे आप काँच की बोतल या बर्नी में ही बनाएं।
अब इस मिश्रण को कांच की बर्नी में ट्रांसफर कर ले फिर इसमें नारयल के तेल को मिलाए जब तक यह गाढ़े डाई के रूप में न आ जाए सबसे आखरी में 2 विटामिन E के कैप्सूल को फोड़ कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
आपका होम मेड हायर डाई रेडी है। जब भी आपको बाल कलर करना हो तो इस नेचुरल होममेड DIY हेयर डाई (Hair dye) का ही प्रयोग करें और अपने सफ़ेद बालो को नेचुरल तरीके से काला करें।
नियमितता :
आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रयोग कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में आपने जाना बालो के झड़ने की मुख्य वजह और इससे निजात पाने के घरेलू और आसान तरीके जो आजमाए और वापरे गए है हम हेयर केयरिंग (Hair Caring in hindi) से संबंधित इसी प्रकार की और जानकारियाँ आप तक पहुंचाते रहेंगे।
अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव और टिपण्णी हैं तो कृपया हमसे जरूर शेयर करें।
(Homemade face scrubs to remove blackheads in Hindi)
Synopsis: ब्लैकहेड्स (Blackheads) होते क्या है, क्यों होते है, ब्लैकहेड्स हटाने के आसान घरेलू फेस स्क्रब्स (Homemade face scrubs to remove blackheads in Hindi) और उनके विषय में सम्पूर्ण जानकारी
यह तो हम सभी जानते है कि चेहरा हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है जिसे हर कोई सवारने, सुंदर, खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता परंतु जब बात ब्लैकहेड्स की आती है तो चाहे वह स्त्री हो या पुरष किसी को भी परेशान करके रख देती है क्यों कि ब्लैकहेड्स आसानी से ख़त्म हो जाये ऐसा जरुरी नहीं।
अगर इसे आप नज़रअंदाज कर देते है तो यह आपके चेहरे की सुंदरता को कम भी कर देते है। जिसके लिए आप कई ट्रीटमेंट्स भी कराते है जो अक्सर ख़र्चीले होते है।
#image_title
अगर आप अपने एक्स्ट्रा खर्चों को कम करना चाहते है तो मेरे सवाल का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। जिसमें आप जानेंगे…
ब्लैकहेड्स(Blackheads) होते क्या है और क्यों होते है ? ब्लैकहेड्स हटाने के(Remove(blackheads hatane ke ghrelu upay in hindi)Blackheads with lemon and salt in Hindi) आसान घरेलू फेस स्क्रब्स (Homemade face scrubs to remove blackheads in Hindi) और उनके विषय में सम्पूर्ण जानकारी।
लेकिन उससे पहले जान लेते है…..
ब्लैकहेड्स (Blackheads) होते क्या है और क्यों होते है ?
त्वचा में जब डेडस्किन और आयल की मात्रा बढ़ जाती है तो त्वचा के ऊपरी हिस्से में पिप्म्पल्स से भी छोटे आकर का गड्ढ़ा बन जाता है जिसे क्लॉग कहते है जब यह क्लॉग ऑक्सीडाइज होते तो हल्के कालें रंग में कन्वर्ट हो जाते है, जिन्हें ही “ब्लैकहेड्स” कहा जाता है। यह ऑक्सीडाइजेशन की प्रक्रिया वातावरण के अनुसार खुदबखुद होती है जिसकी वजह से ब्लैकहेड्स आते है और यह ब्लैक हेड्स आपके शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते है।
जैसे कि गाल , माथे ,पीठ ,पैर ,हाथ या फिर नाक ही क्यों न हो ? खासकर टीन एजर्स में यह प्रॉब्लम अक्सर देखी जाती है।
आपने नोट किया हो तो नाक के ऊपरी हिस्से में (How to remove blackheads from nose in hindi) या उसके आसपास के छेत्र पर हल्के काले रंग के बिल्कुल छोटे से बाल के फॉम में यह ब्लैकहेड्स होते है जिन्हे अगर आप दबाते है तो यह गंदगी से साथ बाहर निकलते है, पर हर ब्लैक हेड्स को निकालना इतना संभव नहीं है क्यों की यह त्वचा में अंदर तक समाहित रहते है।
आइये जानते है कैसे इस समस्या से बचा जा सकता है और इसका उपचार किया जा सकता है।
ब्लैकहेड्स हटाने के यह तरीके कोई नहीं बताएगा।
ब्लैकहेड्स हटाने (blackhead removal) के घरेलू फेस स्क्रब्स हिंदी में
(blackheads hatane ke ghrelu upay in hindi)
1. नींबू और नमक से हटाएं ब्लैकहेड्स (Remove Blackheads with lemon and salt in Hindi)
नींबू और नमक हमारे घर के किचन में आसानी से उपलब्ध होने वाले इंग्रेडिएंट्स है और नींबू-नमक का स्क्रब ब्लैकहेड्स निकालने में सबसे कारगर उपाय है। यह स्क्रब एन्टीबैक्ट्रियल और एंटीफंगल गुणों से भरा स्क्रब है।
गुण –
नींबू – निम्बू में साइट्रिक एसिड और मृत कोशिकाओं को सुधारने के गुण होते है तो वही त्वचा के रोम छिद्र के अंदर छुपे हुए कीटाणुओं से लड़ता है और चेहरे को सुन्दर बनाता है।
नमक- नमक आयोडीन और सल्फेट का अच्छा स्त्रोत है जो त्वचा एवं हड्डियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
1 चम्मच नमक
1 /2 चम्मच नींबू का रस
इन दोनों चीज़ो को आधा कटोरी पानी में मिलाकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर 2 से 5 मिनट तक मसाज करें फिर ,आधे घंटे बाद साफ गुनगुने पानी से धो लें।
सावधानी –
इस मिश्रण को लगाने के बाद धूप में निकलने से बचे क्यों कि नींबू चेहरे हो बहुत ज्यादा सेंसिटिव बनाता है जिससे आपको रेशेस भी आ सकते है।
2. मुलतानी मिट्टी और बदाम पाऊडर के स्क्रब से हटाएं ब्लैकहेड्स
(Blackhaeds hatane ke liye Multanimitti aur badam powder ka use kare in Hindi)
ब्लैकहेड्स हटाने में मुलतानी मिट्टी और बदाम पाऊडर का उपयोग किया जा सकता है और यह स्क्रब त्वचा के अंदर से ब्लैकहेड्स निकालने और नमी देने का भी काम करता है।
गुण –
मुलतानी मिट्टी- मुलतानी मिट्टी में कई इस खनिज लवण होते है जो स्किन के लिए फायदेमंद होते है साथ ही इसकी शीतलता त्वचा की जलन कम करने और पोर्स को रिपेयर करने का काम करती है। मुलतानी मिट्टी में कई प्रकार के मिनरल्स जैसे कि क्याल्सियम, मैग्नीशियम, क्लेम, जिंक, और सिलिका होते हैं जो त्वचा के लिए उपयोगी होते हैं।
बादाम – विटामिन E से भरपूर बादाम या बदाम का तेल त्वचा से ब्लैक हैड्स और वाइट हेड्स निकालने का काम करता है।
#image_title
ब्लैकहेड्स/वाइट हेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
1 चम्मच मुलतानी मिट्टी
2 बादाम
1/2 चम्मच ग्लिसरीन
एक बाउल में 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी ले उसमे बादाम को कूटकर उसका पाउडर मिला दें और इसमें 1/2 चम्मच ग्लिसरीन की मिला दें और इस फेशिअल स्क्रब को 15 से 20 मिनट के लिए नाक पर और फेस पर लगा रहने दें। फिर आधे घंटे बाद साफ गुनगुने पानी से धो लें।
सावधानी –
इस मिश्रण को लगाने के बाद धूप में निकलने से बचे क्यों कि मुलतानी मिट्टी से चेहरा कोमल हो जाता है जो धूप के संपर्क में आने पर खराब भी हो सकता है।
3. अंडा और स्ट्राइप्स से हटाएं ब्लैकहेड्स
(Eggs and stripes ka use kar blackheads hataye)
ब्लैकहेड्स हटाने में अंडा और स्ट्राइप्स का उपयोग किया जा सकता है।
गुण –
अंडा- अंडे में विटामिन ए , बी और ई से भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते है जो स्किन से ब्लैकहेड्स निकलने में और चमक लाने में भी सहायक होता है।
स्ट्राइप (stripe )- यह नाक के ऊपर लगाई जाने वाली पट्टी होती है जो आसानी से किसी भीब्यूटी स्टोर पे मिल जाती है।
ब्लैकहेड्स रिमूवल कैसे करें –
2 अंडे
2 स्ट्राइप्स (stripes) पट्टी
एक बाउल में 2 अंडे लेकर इसके सफ़ेद भाग को फेट लें , जब तक झाग ने निकलने लगे फिर, एक फेशिअल ब्रश की सहायता इस सफ़ेद झाग को पूरे चेहरे पर लगाये 20 से 25 मिनट लगा रहने दें।
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्ट्राइप्स लेकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा दें और 20 से 25 मिनट बाद हटा दें। ब्लैकहेड्स इस पट्टी के माध्यम से निकल जायेंगे।
4. ब्लैकहेड्स निकालने के लिए करें ओट्स या गेहूं के स्क्रब का प्रयोग
(Use oats or wheat scrub to remove blackheads in Hindi)
ब्लैकहेड्स हटाने में ओट्स या गेहूं का स्क्रब फायदेमंद हो सकता हैं। इसका पाउडर त्वचा से डेड स्किन निकालने, स्किन से निकलने वाले आयल को कंट्रोल करने तथा ब्लैकहेड्स/वाइट हेड्स निकालने का काम करता हैं।
गुण –
ओट्स या गेहूं – ओट्स एवं गेहूं में विटामिन ए , बी और ई से भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते है जो स्किन से ब्लैकहेड्स निकलने और पोर्स को खोलने का काम करते है।
दूध – दूध में लैक्टिक अम्ल होते है और यह स्किन को साफ़ रणखेड़खने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हो सके तो कच्चा दूध का इस्तमाल करें।
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
2 चम्मच ओट्स या गेहूं
कच्चा दूध
अगर आप ओट्स का उपयोग कर रहे है है तो 2 चम्मच ओट्स को कुछ देर के लिए कच्चे दूध में भीगा के रख दें लेकिन अगर आपके पास ओट्स न हो तो आप गेहूं के आटे को छानने के बाद जो चोकर बचता है उसको भी लें सकते है।
फिर इस मिश्रण को 10 मिनट भीग जाने के बाद फेस और ब्लैक हेड्स वाली जगह पर लगा कर हल्के हाथ से स्क्रबिंग करें।
यह नैचुरल क्लींजिंग का काम करता है और बंद रोमछिद्रो को खोलता है। जो ब्लैकहेड्स बनने का प्रमुख कारण है। ओट्स या गेहूं के प्रयोग के कोई साईडेफेक्ट्स भी नहीं है आप इसे आराम से यूज़ कर सकते है।
5. ब्लैकहेड्स निकालने के लिए उपयोगी बेकिंग सोडा और गुलाब जल स्क्रब का प्रयोग
( Use of baking soda and rose water scrub is useful to remove blackheads in Hindi)
ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म करने में बेकिंग सोडा बहुत ही काम की चीज है, बेकिंग सोडे का गुलाब जल के साथ इस्तमाल बड़ा ही रामबाण तरीका है। जो न केवल ब्लैकहेड्स को निकालता बल्कि वाइट हेड्स को हटाने
गुण –
बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडे में बेहतरीन एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो स्किन के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट का काम करता है, यह स्किन से न केवल ब्लैकहेड्स निकालने बल्कि स्किन के P लेवल को मेन्टेन रखने में भी काम करता है।
गुलाब जल – गुलाब जल स्किन को ठंडा रखने, आयल को कण्ट्रोल करने और नेचुरल क्लीन्ज़र का काम करता हैं।
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें गुलाब जल मिला लें और हल्के हाथ से मसाज करें 20 से 25 मिनट रखने के बाद साफ़ पानी से वाश कर लें।
इन सबके आलावा आप….
6. टी ट्री आयल का उपयोग कर ब्लैकहेड्स हटा सकते है
(Tea tree oil se hatye blackheads in hindi)
टी ट्री आयल एक नेचुरल स्किन नरिशमेंट , एंटीएजिंग प्रॉपर्टी से भरपूर आयल है यह न केवल चेहरे से झुर्रिया हटाने का काम नहीं करता बल्कि जिद्दी ब्लैक हेड्स जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलवा सकता है।
गुण –
टी ट्री तेल- टी ट्री आयल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के कीटाणुओं के खिलाफ लड़ाई में मदद करते हैं। यह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करता है और मुंहासों जैसी समस्याओं को दूर करता है।
टी ट्री तेल त्वचा की साफ़-सफाई करता है, जिससे त्वचा में मौजूद धूल, तेल और ब्लैकहेड्स जैसी समस्या से निदान मिलता है।
कैसे उपयोग करें ?
टी ट्री तेल की कुछ बूंदे लेकर इसे फेस पर और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर मसाज करें और छोड़ दे। इसका नियमित इस्तमाल कुछ ही दिनों में आपको ब्लैकहेड्स से मुक्ति देगा।
7. शहद का उपयोग कर ब्लैकहेड्स हटाएं
(Shahd/Honey ka upyog kar balckheads hatye in Hindi))
शहद चेहरे पर मौजूद कीटाणुओं ,गंदगी और बंद रोमछिद्रो को खोलने में मदद करता है ।
गुण –
शहद – इसकी एंटीएजिंग प्रॉपर्टी, एंटीफंगल प्रॉपर्टी चेहरे से ब्लैकहैड्स हटाने
धूल के कणों को खींचने और रोमछिद्रों को टाइट करने के आलावा ,खोई हुई नमी को लौटता है।
यह स्किन की रंगत को बढ़ाता है।
कैसे उपयोग करें ?
एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लेकर इसे अपनी उंगलियों की सहायता से फेस पर लगाए अगर आप चाहे तो कुछ बुँदे निम्बू की भी मिला सकते है।
20 से 25 मिनट रखने के बाद साफ़ हल्के गुनगुने पानी से वाश कर लें।
8. ब्लैकहेड्स हटाने के लिए करे ब्राउन शुगर ,शहद और नींबू का इस्तमाल
(Use brown sugar, honey and lemon to remove blackheads)
ब्राउन शुगर ,शहद और नींबू का मिश्रण ब्लैकहेड्स निकालने एक बहुत अच्छा स्त्रोत है इसे नियमित रूप से इस्तमाल करने पर डार्क सर्कल्स से आराम भी मिलता है और साथ ही ब्लैक हेड्स जैसी समस्या से निजात भी पा सकते है।
गुण –
ब्राउन शुगर – ब्राउन शुगर एक अच्छा स्क्रबर है जो त्वचा से डेड स्किन को निकालने और ब्लैकहेड्स निकालने में कारगर उपाय है।
शहद और नींबू- स्किन को नरिशमेंट देने, विटामिन्स से भरपूर रखने में और त्वचा को चमकदार बनाने में शहद और नींबू सबसे कारगर उपाय है।
9. एप्पल साइडर सिरका(विनेगर) और समुद्री नमक स्क्रब से हटाए ब्लैकहेड्स
(Remove blackheads with apple cider vinegar and sea salt scrub)
समुद्री नमक और एप्पल साइडर सिरका(विनेगर) का स्क्रब ब्लैकहेड्स निकालने में सबसे कारगर उपाय है।
गुण –
एप्पल साइडर सिरका – एप्पल साइडर सिरका त्वचा की कोमलता बनाएं रखने और त्वचा को साफ़ रखने में सहायता करता है।
समुद्री नमक- समुद्री नमक में मिनरल्स जैसे कि मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, और जिंक शामिल होते हैं जो त्वचा के लिए उपयोगी होते है
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
2 चम्मच एप्पल साइडर सिरका
1 चम्मच समुद्री नमक
एक बाउल में 2 चम्मच एप्पल साइडर सिरका एवं 1 चम्मच समुद्री नमक मिला कर एक अच्छा सा स्क्रब बनाये और इसे फेस और ब्लैकहैड वाली जगह पर लगाए एप्पल साइडर एक खट्टा प्रोडक्ट है जो नमक से साथ रियेक्ट कर स्कीन को और भी ज्यादा सेंसिटिव बना देता है। जो कि स्किन में से ब्लैक हेड्स को आसानी से निकाल देता है।
10. ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाए मसूर दाल और कच्चा दूध
(Blackheads nikalne ke liye use kare Masur Daal and kacche milk ka istmaal in Hindi)
मसूर की दाल और कच्चे दूध का फेशियल स्क्रब बहुत ही शानदार स्क्रब है किसी भी स्किन वालो के लिए और ब्लैकहेड्स, डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में भी उपयोगी है।
गुण –
मसूर दाल – मसूर दाल एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर होती है जो मृत कोशिकाओं को हटाती है और त्वचा को चिकना और स्वस्थ बनाती है। इसके आलावा विटामिन ए, सी, के एवं प्रोटीन, आयरन, और फाइबर भी होते हैं जो त्वचा को जवान रखने और ब्लैकहेड्स हटाने में कारगर है।
कच्चा दूध- लैक्टिक अम्लों से परिपूर्ण और त्वचा की रंगत सुधारने में कच्चा दूध फायदेमंद है।
#image_title
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
3 चम्मच मसूर दाल
कच्चा दूध
एक मिक्सी जार में 3 चम्मच मसूर दाल लेकर महीन पीस ले फिर इसमें आवश्यकतानुसार कच्चा दूध मिला दे। जिससे एक प्रॉपर स्क्रब बन जायेगा 5 मिनट तक रखा रहने दे ताकि यह अच्छे से फूल जाये, फिर इस पैक को चेहरे ,गर्दन और ब्लैकहैड वाली जगह पर लगा रहने दें फिर सूख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
ऐसा करने से ब्लैकहेड्स स्क्रबिंग(घर्षण)की वजह से डेड स्किन के साथ-साथ बहार निकल जायंगे और आपको स्मूथ स्किन भी मिलेगी।
11. दालचीनी और शहद का उपयोग ब्लैकहेड्स के लिए है फायदेमंद
(Use of cinnamon and honey is beneficial for blackheads in Hindi)
हमारे घर के किचन में दालचीनी और शहद दोनों ही मौजूद होते है जो सेहत की दृष्टि से फायदेमंद तो होते ही है पर क्या आपको पता है स्किन के लिए भी उतने ही फायदेमंद है।
गुण –
दालचीनी – दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स,एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो त्वचा के अंदर उपस्थित कीटाणुओं को मारते है इतना ही नहीं यह त्वचा के मेलेनिन प्रोडक्शन को नियंत्रित करती है जिससे ब्लैकहेड्स नही आते।
शहद – शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाये रखता है यह त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र होता है जो उसे चिकना बनाए रखता है।
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
2 चम्मच पीसी दालचीनी का पाउडर लेकर उसमे 1 चम्मच शहद मिला दें और इस मिश्रण को फेस पर और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा रहने दे फिर आधा घंटे बाद साफ़ पानी से धो ले। इस स्क्रब को आप हफ्ते में 2 बार करे इससे अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
हमारे दिन की शुरआत सबसे पहले ब्रश करने के साथ ही होती है जिसमे हम टूथ पेस्ट का इस्तमाल करते है पर यही टूथपेस्ट अगर त्वचा की बीमारी को सही करने में उपयोग किया जाये तो कैसा रहेगा ?
चलिए जानते है…
गुण –
टूथपेस्ट– टूथपेस्ट में एंटीबैक्टीरियल गुण, त्वचा को ठंडक पहुंचाने के गुण यहाँ तक की मुहांसो में आराम दिलाने का काम करता है तो वही ब्लैकहेड्स से मुक्ति दिलाने में भी उतना ही कारगर है।
सॉल्ट – यह तो हम सभी जानते है की त्वचा को साफ़ रखने, मृतकोशिकाओं को सुधारने का काम नमक करता है आयोडीन, फास्फोरस, कैल्शियम होता है जो हर तरह से बॉडी के लिए उपयोगी है।
ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?
एक कटोरी में थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर उसमे 1 चम्मच नमक मिला दे फिर इस इंस्टेंट स्क्रब को किसी टूथब्रश की सहायता से सर्कुलर मोशन में ब्लैकहैड वाली जगह पर या नाक पर घुमाये 5 मिनट तक हल्के हाथ से घुमाये फिर ठन्डे पानी से धो ले।
इन सबके आलावा ब्लैकहेड्स निकालने का इंस्टेंट तरीका है “फेविकॉल”
जी हाँ आपने सही पढ़ा “फेविकॉल”।
#image_title
“फेविकोल को लेकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा ले जब फेविकॉल अच्छे से सूख जाये फिर एक साइड कार्नर से खीचना चालू कर दें ऐसा आप दो बार करे आपके काफी ब्लैकहेड्स इस फेविकॉल के उपयोग मात्र से निकल जायेंगे”।
Synopsis: पिंपल क्यों होते हैं? पिंपल्स कैसे हटाये, पिंपल के दाग कैसे हटाये? पिम्पल्स/ मुँहासे हटाने के 8 घरेलू उपाय
आपने अक्सर कई लोगो के फेस पर मुँहासे याने पिम्पल्स होते देखा होगा। जो चेहरे की सुंदरता को कम कर देते है और कही न कही हमारे कॉन्फिडेंस लेवल पर भी इनका बुरा प्रभाव पड़ता हैं।
पर क्या आपको पता है मुँहासे और बड़े हुए छिद्र वाली त्वचा समस्या न केवल तैलीय त्वचा वाली लड़के/लड़कियों को होती हैं, बल्कि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को भी हो सकती हैं।
पिंपल क्यों होते हैं ?
मुंहासे उत्पन्न होते हैं जब त्वचा के नीचे स्थित तेल ग्रंथियों से जुड़े स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। यह बंदिश कॉमेडोन के रूप में जानी जाती है।पोर्स का बंद होना डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जिसके परिणामस्वरूप मुंह में सूजन और मुंहासे उत्पन्न हो सकते हैं।कई बार, मुंहासों के उत्पन्न होने का कारण हो सकते हैं आपके हार्मोन्स, आनुवंशिकी लक्षण, और तनाव।
इन सभी कारकों से निपटने के लिए उपचार में उचित स्किन केयर और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना महत्वपूर्ण होता है।
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, आप मुँहासों से बचाव और उपचार के लिए निम्नलिखित तरीके से त्वचा की देखभाल तथा दिनचर्या को अपना सकते हैं-
पिंपल्स कैसे हटाएं
(Pimples kaise hataye in hindi)
अपने चेहरे को नियमित रूप से धोये अगर हो सके तो बिना किसी फेसवाश का सहारा लेते हुए केवल हल्के कुनकुने पानी से धोये। जो की मुँहासों को बढ़ाने से बचा सकता है। सप्ताह में केवल 1 या 2 बार नार्मल या माइल्ड फेस वॉश का उपयोग करें।
2. अपनी बॉडी को रखें हाइड्रेटेड :
आप अपने शरीर में जितनी अधिक पानी की मात्रा को बढ़ाएंगे आपकी बॉडी उतनी ही अधिक हाइड्रेट रहेगी। क्यों कि इससे त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और मुँहासों को कम किया जा सकता है।
3. अल्कोहल-मुक्त टोनर का उपयोग करे:
त्वचा को साफ, स्वच्छ रखने और पिम्पल फ्री रखने के लिए अल्कोहल-मुक्त टोनर का उपयोग करें।
4. प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करें:
नीम, टी ट्री ऑयल, बेसन, शहद और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक/ नेचुरल तत्वों का उपयोग करें, जो त्वचा की सफाई और उपचार में मदद कर सकते हैं। जिनसे बढ़ते हुए पिम्पल्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
5. हेल्दी आहार ले :
एक स्वस्थ और बैलेंस्ड आहार रखें जिसमें फल, सब्जियाँ, और पर्याप्त पानी शामिल हो। जितना हो सके ताली भुनी चीजों से परहेज़ करे।
6. मेकअप का सही तरीके से इस्तमाल करे :
अगर आप मेकअप करती हैं, तो अपने चेहरे पर मेकअप की परतो को सोने से पहले अच्छे से साफ करें ताकि त्वचा के पोर्स बंद न रहें और मुँहासों का खतरा कम हो।
आपकी त्वचा को सही पोषण प्रदान करने से ही आपके मुहांसे (पिम्पल्स) दूर हो सकते हैं।
इस तरह इन सभी तरीको को अपनाकर आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते है और मुँहासों की समस्या में सुधार ला सकते है है। यदि फिर भी कोई गंभीर समस्या हो, जिससे आपको आपके पिम्पल्स में कोई बदलाव नज़र न आ रहा हो तो किसी स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह ले सकते है।
इन सबके अलावा अगर आप चाहे तो नेचुरल/प्राकृतिक तरीको को अपनाकर भी पिम्पल्स (pimples) जैसी बड़ी समस्या से निदान पा सकते है।
पिम्पल्स / मुँहासे हटाने के 8 घरेलू उपाय हिंदी में
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं जो मुँहासों को कम करने में मदद करते हैं, तो वही विटामिन C से भरपूर दही मैं लैक्टिक अम्ल होते है जो स्किन को क्लीन करने और मुहासो को उभरने से रोकने में सहायक होते है।
कैसे उपयोग करे ?
एक कटोरी में एक छोटी चम्मच हल्दी को दो बड़े चम्मच दही में मिलाएं।
इस मिश्रण को एक सामान कर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रखें।
फिर ठंडे पानी या हल्के कुनकुने पानी से धो लें।
नियमितता :
अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार नियमित रूप से इसे इस्तमाल करे।
सावधानिया :
पहले इस पैक को पूरे चेहरे पर नहीं, बल्कि एक छोटे और छुपे हिस्से पर आजमाएं, ताकि आप जान सकें कि यह आपकी त्वचा को कैसे प्रभावित करता है।
हल्दी की मात्रा को अधिक बिलकुल न करे क्यों कि इससे त्वचा में खुजली और लालिमा हो सकती है, इसलिए सही मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
3.आपका दही ताज़ा ,स्वच्छ और गुणवत्ता से भरपूर होना चाहिए , ताकि त्वचा को उपयुक्त पोषण मिले।
हल्दी का पैक लगाने के बाद, ध्यान दें कि यह त्वचा पर नीले या पीले रंग के निशान तो नहीं छोड़ रहा।
सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका कम उपयोग करे।
ये सभी सावधानियाँ आपको सही तरीके से मुहासों के उपचार के लिए मदद कर सकती हैं।
2. नीम का तेल से करें कील मुंहासों का इलाज (Neem oil to remove Acne and Pimples in hindi)
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण विध्यमान होते हैं जो त्वचा से मुहासे कम करने में मदद करते है।
कैसे उपयोग करे ?
रात को सोने से पहले नीम के तेल को मुँहासे पर लगाएं और सुबह हल्के कुनकुने पानी से धो लें।
नियमितता :
पिम्पल्स कम होने तक नीम का तेल नियमित रूप से उपयोग करें।
सावधानिया :
टी ट्री ऑयल एवं बेसन का प्रयोग ( Tea-tree-oil and besan ka prayog in hindi)
अच्छा होगा अगर आप इसे रात को सोने से पहले लगाएं, ताकि तेल रात भर त्वचा में समाहित हो सके।
तेल लगाने के पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ कर ले किसी कॉटन या ऊँगली की सहायता से लगाए।
नीम का तेल को सावधानी पूर्वक औ
र लिमिटेड मात्रा में ही उपयोग करें। अधिक मात्रा में इसका उपयोग करना त्वचा को खराब कर सकता है।
ध्यान दें कि हर व्यक्ति की त्वचा की प्रकृति अलग होती है, और किसी भी उत्पाद का उपयोग करने से पहले छोटे से स्थान पर टेस्ट जरूर कर लें।
3. मुंहासों में पुदीने के पत्तो का उपयोग (Pudina (mint) to remove Pimples in hindi)
पुदीने के पत्तों में विटामिन सी, मेंथॉल, विटामिन ए, एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़, कई गुण और विटामिन्स होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य तथा एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करके शरीर को रोगों से बचाने में मदद कर सकता है। जिसमें मुहासे से आराम पाना प्रमुख है।
अगर आप चाहे तो पुदीने एवं हरा धनिया का शर्बत बना के भी पी सकते है यह आंतरिक रूप से त्वचा की सुरक्षा करेगा, पेट को साफ़ रखेगा ,पिम्पल्स को बढ़ने से रोकने में सहायता देगा।
कैसे उपयोग करे ?
पुदीने के पत्तों धो कर साफ कर ले फिर इन्हे पीसकर उनका रस निकालें और इसे मुँहासों पर लगाएं। यह चेहरे की चमक को बढ़ाता है और मुँहासे कम करने में मदद करता है।
नियमितता :
अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए इसे नियमित रूप से इसे इस्तमाल करे।
सावधानिया :
यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इसे लगाने के पहले एक छोटे हिस्से पर आज़मा ले, ताकि कोई तकलीफ न उत्पन्न हो।
मुँहासों को कम करने के लिए पुदीने के पत्तों का नियमित रूप से उपयोग करें।
सबसे अच्छा रिजल्ट्स पाने के लिए आप इसे सोने से पहले लगाएं ताकि यह पूरी रात त्वचा में समाहित हो सके।
पुदीने के पत्तों को धोकर और साफ़ करके ही उपयोग में लें।
4. टी ट्री ऑयल एवं बेसन का प्रयोग ( Tea-tree-oil and besan ka prayog in hindi)
(By using tea tree oil for remove pimples in hindi)
टी ट्री ऑयल एक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तेल है जो कील-मुहासो से राहत पाने के लिए प्रमुख होता है। तो वही बेसन में उपस्थित प्रोटीन, आयरन, फोस्फोरस, मैग्नीशियमऔर विटामिन बी जैसे पोषण से भरपूर तत्व होते हैं, जो त्वचा में कसावट ,रंग साफ़ करने और त्वचा को पिम्पल फ्री रखने में सहायक होता है।
कैसे उपयोग करे ?
एक छोटी चम्मच टी ट्री ऑयल को बेसन के साथ मिलाएं क्यों कि बेसन का उपयोग हम चेहरे पर मास्क के रूप में कर सकते है, जो त्वचा को साफ करने में मदद करता है और त्वचा के मुँहासों को कम कर सकता है। इस पेस्ट को मुँहासे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें।
नियमितता :
अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए इसे सप्ताह में 2 से 4 बार नियमित रूप से इसे इस्तमाल करे।
सावधानिया :
यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इसे लगाने के पहले एक छोटे हिस्से पर आज़मा ले, ताकि कोई तकलीफ न उत्पन्न हो।
टी ट्री ऑयल को हमेशा डाइल्यूट करके ही इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा पर कोई जलन या चुभन का एहसास न हो।
टी ट्री ऑयल और बेसन का नियमित रूप से उपयोग करें, लेकिन अधिकता से बचें। इन्हें लगाने की अधिक मात्रा त्वचा को रुखा बना सकती है।
पैक लगाने के पहले त्वचा को साफ करे ले और फिर ही टी ट्री ऑयल और बेसन का उपयोग करें, ताकि ये त्वचा के अंदर सही से पहुंच सकें।
5. नींबू और शहद का मिश्रण- (Nimbu (Lemon) to remove Pimples and Acne in hindi)
नींबू और शहद का मिश्रण मुँहासों के लिए इस्तेमाल करना एक प्राकृतिक और सस्ता त्वचा उपचार हो सकता है क्यों कि त्वचा को बेदाग ,पिम्पल फ्री बनाने में निम्बू और शहद एक “रामबाण” इलाज है।
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता और एलर्जी से राहत प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है, जो त्वचा के इर्रिटेशन को कम कर सकता है।
नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को निखार और पिम्पल से निदान करने में मदद करता है।
कैसे उपयोग करे ?
एक क्लीन बाउल/ कटोरी में 1 बड़ा चमच्च शहद ले और इसमें 1 छोटा चमच्च नींबू का रस (5 से 6 बूँद ) मिला दे। नींबू रस और शहद को अच्छे से मिलाएं।
इस मिश्रण को एक छोटे ब्रश या ऊँगली की सहायता से मुँहासों पर लगाएं।
लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे त्वचा पर रहने दें।
फिर ठंडे पानी या हलके कुनकुने पानी से अच्छे से धो लें।
नियमितता :
अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए इसे सप्ताह में 2 से 3 बार नियमित रूप से इस्तमाल करे।
सावधानियां:
इसे अपनी दिनचर्या में स्थायी रूप से शामिल करें, जैसे कि रात को सोने से पहले।
इसे ज्यादा देर तक त्वचा पर न लगा रहने दे क्योंकि यह त्वचा को सूखा सकता है और खुजली का कारण बन सकता है।
इस प्रयोग को करते टाइम धूप में बिलकुल न निकले ,ताकि त्वचा को अधिक संवेदनशीलता ना महसूस हो।
यह नुस्खा लगभग सभी स्किन टाइप वाले लोगो को सूट हो सकता है।
यदि आपको इस उपाय का इस्तेमाल करने के बाद भी समस्या होती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से मिलें और सलाह लें।
6. चंदन से करें कील मुंहासों का इलाज (Chandan Paste to remove Acne in Hindi)
एक कटोरी में एक या दो चम्मच नारियल तेल, चन्दन पाउडर में गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अपनी उंगली से तेल को पिंपल पर लगाएं। इसे हर कुछ घण्टों में लगाते रहें।
7. जैतून का तेल एक्ने के लिए फायदेमंद (Olive Oil good for removing Acne in Hindi)
चेहरे को अच्छी तरह से धोएं, फिर, एक कटोरी में गुनगुना किया हुआ जैतून तेल लें और इसे धीरे-धीरे अपने एक्ने पर लगाएं।
8. एलोवेरा करें कील मुंहासों का इलाज (Aloevera to remove Acne in Hindi)
एलोवेरा का शीतल जेल आपके चेहरे को वास्तविक सुंदरता से भर देता है! बस एलो शूट को आधा काटकर, चमच से निकालें, और मुंहासों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से जीवाणु संक्रमण और मुंहासों की सूजन में सुधार होगा। आप हर्बल स्टोर से एलोवेरा जेल भी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि इसमें कोई अतिरिक्त तत्व नहीं हैं।
आशा है आप इस आर्टिकल में मुहासो/ मुँहासे /पिम्पल्स से सम्बंधित घरेलू उपायो और उनके इस्तमाल की विधी को अच्छे से जान चुके होंगे और यह उपाय आपके लिए कितने फायदेमंद रहे हमे जरूर से बताए।
अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव और टिपण्णी हैं, तो हमसे जरूर साझा करें। हम आपके साथ हैं और आपके सारे सवालों के जवाब आप तक लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
Synopsis: घुंघराले बालों को सीधा करने के असरदार12घरेलू उपायएवं सावधानियाँ(12 effective Home Remedies to straighten curly hair and Precautions)
आपने अक्सर कई लड़कियों और लड़को के घुंघराले बालो को तो देखा ही होगा। पर इन घुंघराले बालो को सँभालना इतना भी आसान नहीं होता जितना हम सोचते है, क्यों कि घुंघराले बालों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह या तो अनुवंशिकता के कारण या फिर जन्म के समय से ही होते है, इन्हे कंघे की सहायता से कितना भी सीधा करना चाहो तब भी यह सीधे नहीं होते है।
आपने ध्यान दिया हो तो यह घुंघराले बाल अक्सर रूखे ,सूखे और बेजान से नज़र आते है, जिसके चलते आपको हेयर स्टाइल बनाने में भी दिक्कत होती है और हेयर स्टाइल बनता भी नहीं है आज के इस आर्टिकल में हम आपको घुंघराले बालों को सीधा करने, चमकदार बनाने और सिल्की करने के आसान और असरदार 12 घरेलू उपाय बताने जा रहे है। आपके भी बाल अगर घुंघराले है तो आप इन उपायों को जरूर से अपनाएं।
जो कुछ इस प्रकार है…
घुंघराले बालों (Curly Hair) को सीधा करने के असरदार 12 घरेलू उपाय
घुंघराले बालो के लिए सावधानियाँ
घुंघराले बालों (Curly Hair) को सीधा करने के असरदार 12 घरेलू उपाय(Homeremedies for Curly Hair)
curlyhair#homeremediesfor
1
दही और आवला मास्क / पैक घुंघराले बालों को सीधा करने लिए (Dahi and Amla Mask for Curly Hair in Hindi)
2
दूध और शहद का पैक कर्ली / घुंघराले बालों के लिए: (Milk and Honey Pack for Curly Hair in Hindi)
3
घुंघराले बालों को सीधा करने लिए दही और हिना का प्रयोग (Dahi and Heena ka prayog curly balo ke liye in Hindi)
4
सिरका बनाए घुंघराले बालों को सीधा: (Sirka/Venigar kare ghungrale balo ko sidha in Hindi)
5
घुंघराले बालों को सीधा करने का रामबाण तरीका केला और दही: (By using Banana and Dahi for curing curly hair in Hindi)
6
घुंघराले बालों को सीधा करने का घरेलू तरीका चावल और अंडा: (Chaval aur Ande ka mask banye ghunghrale/curly balo ko seedha in Hindi)
7
केला और पपीता दूर करे घुंघराले बालों की समस्या: (Kela aur Papita dur kare ghunghrale/curly ki problem in Hindi)
8
जैतून तेल और आवला रस दूर करे घुँघराले बाल और बनाये परफेक्ट सीधे: (Olive oil and Amla Jucie help to cure curly hair in Hindi)
9
नारियल का तेल और नींबू है घुंघराले बालो की समस्या का हल: (Coconut oil and Lemon mask help to cure curly hair in Hindi)
10
स्ट्रॉबेरी हेयर पैक: (By using strawberry hair pack/mask in Hindi)
11
बालों को एक स्पेशल कपडे में बाँधना: (Tying hair in a special cloth in Hindi)
12
बालों को ब्रश करें: (Brush hair your hair in Hindi)
1. दही और आवला मास्क/पैक घुंघराले बालों को सीधा करने लिए (Dahi and Amla mask for curly hair in Hindi
दही (Yogurt) : दही में प्रोटीन, विटामिन B5 होता है, जो बालों को मुलायम ,चमकदार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
आँवला (Indian Gooseberry): आवला एंटी ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन C होता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
कैसे उपयोग करें ?
एक कप दही में 2 चम्मच आवले का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण याने पैक को बालों में लगाकर 30 मिनट तक रखें और फिर धो लें।
नियमितता :
इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाए।
ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा।
2. दूध और शहद का पैक कर्ली/घुंघराले बालों के लिए
(Milk and Honey pack for curly hair in Hindi)
यह तो हम जानते है की दूध के साथ शहद का सेवन करना हेल्थ को बेहतर बनाने का अच्छा तरीका है जिसका टेस्ट भी काफी अच्छा लगता है पर यहाँ हम आपको इसको पीने के लिए नहीं कह रहे है बल्कि बता रहे है कि ,
दूध लैक्टिकअम्ल एवं प्रोटीन ,विटामिन भरपूर होता है जो त्वचा के पोषित करने के साथ-साथ बालो के लिए भी उतना ही जरुरी होता है जो बालो को मजबूती देता है।
तो वही शहद में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन B, C, और जिंक होता है जो त्वचा को मुलायम और नरिशमेंट देता है।
कैसे उपयोग करें?
अपने बालो की लंबाई को देखते हुए शहद की मात्रा ले याने 2 से 3 बड़े चम्मच शहद फिर इसमें थोड़ी मात्रा दूध की मिला दे और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर बालो में लगाएं।
पैक को बालों में लगाकर 20 से 30 मिनट तक रखें और फिर धो लें।
नियमितता
इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाए।
ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा।
3. घुंघराले बालों को सीधा करने लिए दही और हिना का प्रयोग
(Dahi and Heena ka prayog crly balo ke liye in Hindi)
अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने बालो में कलर करना चाहते है तो हिना याने मेहंदी का प्रयोग कर सकते है जो आपके बालों में नेचुरल चमक और कंडीशनिंग तो देगा ही साथ ही घुँघराले बालो से भी निजात दिलाने में कारगर रहेगा ।
दही में प्रोटीन, कंडीशनिंग, नमी और चमक के गुण होते है जो बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है और उन्हें दर्दरहित बना सकता है।
हीना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस, प्रोटीन,एवं एंटीऑक्सीडेंट होते है जो बालों नरम और सीधा बना सकती है और बालों को स्वस्थता प्रदान करती है।
घुंघराले बालों को सीधा बनाए रखने के लिए दही और हीना का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित तरीका है जो बालों को मुलायम, चमकीले और स्वस्थ बना सकता है।
कैसे उपयोग करें ?
एक कप दही में दो चम्मच हीना लेकर उसका अच्छा पेस्ट बना लें अगर आप चाहे तो उसमे 1 चम्मच शहद (ऐच्छिक) मिला लें। और इसे बालो की जड़ो से लेकर शीर्ष तक लगाए। ध्यान रखे बालो के अनुसार दही और हीना का चयन करें।
1 से 2 घंटा लगा रहने दे फिर सामान्य पानी से धो लें।
नियमितता
हो सके तो हफ्ते में 1 बार ही प्रयोग करें।
हीना का हफ्ते में 2 से 3 बार का प्रयोग बालो को बेजान बना सकता है।
4. सिरका बनाए घुंघराले बालों को सीधा
(Sirka/Venigar kare ghungrale balo ko sidha in Hindi)
सिरका याने वेनिगर में पोटैशियम और विटामिन होते हैं, जो बालों को मजबूती और चमक देने में मदद करते हैं, सिरका बालों की अच्छी सफाई करता है एवं नैचुरल पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है जिससे बाल सीधे रहते है।
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
कैसे उपयोग करें?
इसे उपयोग में लाने के लिए सबसे पहले 1 जग पानी में 1 चम्मच सिरके की मिला ले, फिर इस पानी को बालों में लगा ले, यह प्राकृतिक तौर पर रासायनिक क्रिया कर बालो की स्केल्प की सफाई करेगा और बालो को सीधा करने में सहायक होगा।
20 से 25 मिनट लगा रहने दें। फिर बालो को धो लें।
नियमितता
सिरका को पानी से मिलाकर डाइल्यूट करें, ताकि यह ज्यादा कड़ा न लगे।
सिरका को बालों पर रखने का समय सीमित रखें, और अधिक समय तक न रखें ताकि बालों को अधिक नुकसान न हो।
5. घुंघराले बालों को सीधा करने का रामबाण तरीका केला और दही
(By using Banana and Dahi for curing curly hair in Hindi)
यह तो हम सभी जानते है दही और केला का कॉम्बिनेशन खाने में कितना गुणकारी होता है और हेल्थ बढ़ाने में भी सहायक होता है क्यों कि केला पोटैशियम और फाइबर,मैग्नीशियम से भरपूर फल है जो दही के साथ मिलकर उसमें मौजूद प्रोटीन और खनिज को दोगुना कर देता है जो स्वास्थ के साथ-साथ बालो को फायदा पहुंचने में कारगर है।
बालों को मजबूती,चमक,सुन्दर ,आकर्षक एवं घुंघराले बालो को सीधा करने में सहायक है।
कैसे उपयोग करें?
एक मिक्सी के जार में एक कप दही में 2 पके केला लेकर उसके टुकड़े के महीन पीस ले और गाढ़ा पेस्ट बना ले फिर इसे बालो में लागाए 1 घंटा लगा रहने दें फिर सामान्य पानी से धो लें।
नियमितता
इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाए।
ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा।
6. घुंघराले बालों को सीधा करने का घरेलू तरीका चावल और अंडा
(Chaval aur Ande ka mask banye ghunghrale/curly balo ko seedha in Hindi)
जी हाँ आपने सही पढ़ा ,चावल और अंडा दोनों ही प्रोटीन से भरपूर अच्छे स्त्रोत हैं।
दोनों में विटामिन ए ,विटामिन बी ,विटामिन E ,स्टार्च होता है इतना ही नहीं प्रोटीन से भरे इन दोनों पदार्थो में त्वचा तथा बालो को सुधारने के गुण विध्यमान है जो घुंघराले बालो (Curly Hair) को सीधा करने क लिए भी पर्याप्त है।
कैसे उपयोग करें?
एक कटोरे में 3 चम्मच चावल का आटा लें फिर इसमें 1अंडा फोड़कर डाल दे, अगर आप चाहे तो 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और ¼ कप दूध इस्तमाल कर सकते है। फिर इस पेस्ट को बालो में 1 घंटा लगा रहने दें फिर सामान्य पानी से धो लें।
नियमितता
इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाए।
सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा और बाल सीधे होंगे।
मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सीमित मात्रा में ही करें।
7. केला और पपीता दूर करे घुंघराले बालों की समस्या
(Kela aur Papita dur kare ghunghrale/curly ki problem in Hindi)
केला और पपीता जहाँ स्वास्थ को ठीक करने में एहम भूमिका निभाते है डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारते है ,उसी तरह बालो के लिए भी उतना ही असरदार है। जो घुंघराले बालो को सीधा करने और नरम/सॉफ्ट बनाने में असरदार है।
कैसे उपयोग करें ?
अपने बालो की लम्बाई के अनुसार एक ब्लेंडर में कुछ टुकड़े पपीते केले और कुछ टुकड़े केले के दोनों को महीन पीस कर अच्छा हेयर पैक पेस्ट तैयार कर ले और ऐसे बालो की जड़ो से लेकर बालो तक लगाए 1 से 2 घंटा लगा रहने दे। फिर हलके कुनकुने पानी से धो ले।
नियमितता
इस हेयर पैक को आप नियमित रूप से इस्तमाल करें। आपके बालो को नरिशमेंट, सिल्कीपन और सीधे होने का फायदा मिलेगा।
8. जैतून तेल और आवला रस दूर करे घुँघराले बाल और बनाये परफेक्ट सीधे
(Olive oil and Amla Jucie help to cure curly hair in Hindi)
जैतून तेल(Olive Oil) और आवला रस मिलकर घुंघराले बाल की समस्या को दूर करते है जैतून तेल में विटामिन E,और विटामिन ए के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।
आँवला रस विटामिन C से भरपूर है इसमें बालों को काला करने चमकदार रखने और बालो को सीधा रखने के गुण विध्यमान है।
कैसे उपयोग करें ?
जैतून तेल में आंवले के रस को 2 चम्मच मिला ले फिर इस हेयर तेल को बालो में लगाए 1 से 2 घंटा रखा रहने दे फिर सामान्य पानी से धो लें।
नियमितता :
इस हेयर तेल को आप नियमित रूप से इस्तमाल करें।
आपके बालो को नरिशमेंट, सिल्कीपन और सीधे होने का फायदा मिलेगा।
हो सके तो रात में सोते टाइम तेल को लगाएं।
9. नारियल का तेल और नींबू है घुंघराले बालो की समस्या का हल
(Coconut oil and Lemon mask help to cure curly hair in Hindi
नारियल का तेल और नींबू का रस घुंघराले बालों के लिए एक घरेलू उपाय है इससे बालो को मुलायम, चमकदार, और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
कैसे उपयोग करें?
सबसे पहले, नारियल के तेल को एक कटोरे में निकाल लें फिर इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ दें। नींबू का रस नारियल के तेल में मिलाएं और इन्हें अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। मिश्रण को बालों में लगाने के बाद, ढेर सारी मसाज करें ताकि सभी तत्व अच्छे से बालों में समाहित हो सकें।
मिश्रण को बालों में 20-30 मिनट तक सोखने दें। यह बालों को पोषण प्रदान करेगा और बाल सीधा करने में मदद देगा।
नियमितता
इस तेल को हफ्ते में 2 बार लगाए।
नारियल के तेल और नींबू के रस को माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
10. स्ट्रॉबेरी हेयर पैक
(By using strawberry hair pack/mask in Hindi)
स्ट्रॉबेरी (Strawberry) में विटामिन C ,एंटीऑक्सीडेंट्स , विटामिन B5 और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो बालो को सीधा रखने ,आकर्षक बनाने और चमकदार रखने क लिए महत्वपूर्ण होती है।
कैसे उपयोग करें?
इसके लिए फ्रेश 4 से 6 स्ट्रॉबेरी का चयन कर लें, फिर एक मिक्सी के जार में इसे डाल दें इसमें 2 चम्मच दही डालें और आप चाहे तो 1 चम्मच शहद मिला दें और इसका अच्छा महीन हेयर पैक तैयार कर लें।
मिश्रण को बालों में 20-30 मिनट तक सोखने दें। जब तक की यह अच्छे से बालो में और त्वचा में समा न जाए यह बालों को पोषण प्रदान करेगा और उन्हें सीधा रखेगा।
समय पूरा होने के बाद, स्ट्रॉबेरी पैक को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
नियमितता
हो सके तो हफ्ते में 2 बार इस पैक को लगाए।
यह स्ट्रॉबेरी हेयर पैक आपके बालों को मुलायम, चमकीले, और सीधा बनाए रखने में मदद कर सकता है।
इन सबके अलावादो और सरल उपाय आप अपना सकते है।
वह है ..
11. बालों को एक स्पेशल कपडे में बाँधना
(Tying hair in a special cloth in Hindi)
यहाँ हम आपको एक और सरल उपाय बता रहे है और वह है सिल्क या सैटीन का कपड़ा। यह बालो को सीधा रखने में मदद देता है और बाल तंग नहीं करता हैं। आप रोज
1 से 2 घंटा अपने बालो को इस प्रकार के कपड़ो में बाँध कर सीधा रख सकते हैं।
12. बालों को ब्रश करें
(Brush your hair in hindi)
आपको चाहिए की एक नरम प्रकार के कंगे या ब्रश का चुनाव करें जो बालो को सीधा बनाये रखने में मदद कर सकता है जब आपके बाल हल्के गीले हो तब आप उनमे आराम से ब्रश करें।
घुंघराले बालो के लिए
सावधानियाँ (Precautions for curly hair in Hindi)
कर्ली/घुंघराले बालो के लिए यहाँ हम कुछ सावधानियाँ बता रहे है आप उन्हें ध्यान में रखें।
बालों की सही देखभाल: घुंघराले बालों के लिए उपयुक्त शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।
हेयरब्रश का उपयोग: बालों को कंब हेयरब्रश से सावधानीपूर्वक ब्रश करें, जिससे वे टैंगल नहीं होंगे।
गरम पानी से बचें: बालों को धोने के लिए गरम पानी का उपयोग न करें, क्योंकि यह बालों को और भी तंग कर सकता है।
सूखा होने का तरीका: बालों को सूखाने के लिए गरम बाँध या ड्राईर, स्ट्रैटनर का उपयोग करने से बचें, क्योंकि इससे उन्हें और तंगी हो सकती है।
इन उपायों और सुरक्षा उपायों का पालन करके आप अपने घुंघराले बालों (Curly hair in hindi) को स्वस्थ और सीधा बनाए रख सकते हैं।
आज के इस article में आपने जाना घुँघराले बालों (Curly Hair) को सीधा करने के घरेलू और आसान तरीके जो आजमाए और वापरे गए है हम हेयर केयरिंग (Hair Caring in hindi) से संबंधित इसी प्रकार की और जानकारियाँ आप तक पहुंचाते रहेंगे।
अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव और टिपण्णी हैं तो कृपया हमसे जरूर शेयर करें।
Synopsis: आँखों के नीचे काले घेरे (Dark circles) क्यों होते हैं? आँखों के नीचे डार्क सर्कल (काले घेरे) हटाने के 25 घरेलू उपाय
“डार्क सर्कल” शब्द से हम सब वाकिफ़ तो है, पर गौर करने वाली बात यह है कि आख़िरकार आँखों के नीचे डार्क सर्कल याने काले घेरे हो क्यों जाते है ? और इनके होने के कारण क्या है ?
अक्सर हमने कई लोगो की आँखों के नीचे काले रंग के घेरे (डार्क सर्कल) देखे है जो चेहरे की सुंदरता को कम कर देते है। अगर इस पर थोड़ा विचार और किया जाये तो आप भी इस बात से सहमत होंगे की कई पोषक तत्वों ,विटामिन्स की कमी और अनुवांशिक गुणों या पुराने वंशजो में अगर किसी को डार्क सर्कल हुए हो तो आने वाली पीढ़ि में भी ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जिसकी वजह से आँखों के नीचे कई बार काले घेरे बन जाते है और भी ऐसे बहुत से कारण है जिन्हे हम आपको विस्तार से बताएंगे…..
आँखों के नीचे डार्क सर्कल याने काले घेरे होने का कारण ( Causes of dark circles in hindi )
आँखो के नीचे डार्क सर्कल (काले घेरे) हटाने के 25 घरेलू उपाय ( Home remedies for dark circles in hindi )
1. कच्चे आलू द्वारा डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using pateto in hindi)
2. टी-बैग्ज़ द्वारा डार्क सर्कल कम करना ( Reducing dark circles by using tea-bags in hindi)
3. शहद और नींबू द्वारा डार्क सर्कल कम करना ( Reducing dark circles by using honey and lemon in hindi)
4. गुलाब जल द्वारा डार्क सर्कल कम करना ( Reducing dark circles by using rose water in hindi)
5. पपीता और टमाटर का रस द्वारा डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using papaya and tameto in hindi)
6. बादाम तेल से डार्क सर्किल कम करना (Reducing dark circles by using almond oil in hindi )
7. धनिया पाउडर से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using Coriander(dhaniya) in hindi)
8. ककड़ी से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using Cucumber (kakdi) in hindi)
9. एलोवेरा जेल से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using alovera jel in hindi)
10.पुदीना की पत्तियों का उपयोग कर डार्क सर्0कल कम करना ( Reducing dark circles by using mint (pudina) in hindi)
11. नारियल तेल से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using coconut oil in hindi)
12. दूध से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using milk in hindi)
13. संतरे के रस से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using orange in hindi)
14. शहद से डार्क सर्कल्स कम करना (Reducing dark circles by using honey in hindi)
15. जैतून का तेल डार्क सर्कल्स के लिए (Reducing dark circles by using olive oil in hindi)
16. गरम पानी और नमक से डार्क सर्कल्स कम करें ( Reducing dark circles by using hot water and salt in hindi)
17. केसर से डार्क सर्कल्स कम करे (Reducing dark circles by using kesar (Saffron) in hindi)
18. अरंडी के तेल से डार्क सर्किल कम (Reducing dark circles by using arandi (Castor Oil) in hindi)
19. ग्रेपसीड ऑयल से डार्क सर्कल कम करना (Reducing dark circles by using grapseed oil in hindi)
20. डार्क सर्कल्स के लिए सेब का सिरका (Reducing dark circles by using apple vinegar in hindi)
21. कक्ष्यादि तेल से डार्क सर्कल कम करें (Reducing dark circles by using orbital oil in hindi)
22. मुल्तानी मिट्टी से डार्क सर्कल कम करें (Reducing dark circles by using multani mitti in hindi)
23. गाजर रस से डार्क सर्कल्स कम करें (Reducing dark circles by using carrot juice in hindi)
24. बेकिंग सोडा से डार्क सर्कल्स कम करें (Reducing dark circles by using backing soda in hindi)
25. घास के रस से डार्क सर्कल्स कम करें (Reducing dark circles by using ghas ka ras in hindi)
आँखों के नीचे डार्क सर्कल याने काले घेरे होने का कारण
(Dark circles hone ke karan in hindi / Causes of dark circles in hindi)
आँखों के नीचे कलापन/डार्क सर्कल्स/ काले घेरे आने के निम्न कारण हो सकते है चलिए जानते है कुछ विशेष बिन्दुओ को ..
जिसमें सबसे पहला है-
पानी की कमी – चाहे बिमारी त्वचा (skin) से सम्बंधित हो या फिर पेट से सम्बंधित पानी की भरपूर मात्रा अगर हमारे शरीर में नहीं होगी, तो वो कई बीमारियों का घर बन सकता है। जिसमें डार्क सर्कल्स का होना भी प्रमुख हैं।
नींद की कमी – अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो आँखों के नीचे काले घेरे होना या (डार्क सर्कल्स) आम समस्या हो सकती हैं।
थकावट और तनाव – अत्यधिक तनाव में रहना , चिंता करना ,अवसाद ( डिप्रेशन ) में डूबे रहना और ज़रूरत से अधिक शारीरिक काम कर लेना जिसके चलते दिनभर थकावट सा महसूस हो, डार्क सर्कल्स का कारण हो सकता हैं।
एलर्जी– ऐसे सौंदर्य प्रसाधन (ब्यूटी प्रोडक्ट्स) जो आपकी त्वचा (स्किन) या आँखों के आस-पास के हिस्सों को प्रभावित कर सकते है या जिनके इस्तेमाल से आपको थोड़ा सा भी एलर्जी का अहसास हो उन्हें, अपने आप से तुरंत दूर कर दें। एलर्जिक प्रोडक्ट्स के संपर्क में आने पर भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
बढ़ती उम्र– जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है त्वचा ढीली पड़ने लगती है उम्र बढ़ने के साथ, त्वचा बेजान सी दिखने लगती है जिससे काले घेरे दिख सकते हैं।
विटामिन और मिनरल की कमी– जैसा की हमने ऊपर आपको बताया कि मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर खाना कितना ज़रूरी है, अगर आपके शरीर में इनकी कमी होगी तो भी आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स/काले घेरे हो सकते हैं।
अधिक एल्कोहल और धूम्रपान– अधिक मात्रा में एल्कोहल और धूम्रपान का सेवन करना भी आँखों के नीचे काले घेरों को बढ़ा सकता हैं।
खानपान की कमी– ज़रूरत से अधिक समय तक भूखे रहना या अन्य स्वस्थ आहार की कमी भी डार्क सर्कलों का कारण बन सकती हैं।
जेनेटिक अंश– कुछ लोगों को जेनेटिक रूप से या अनुवांशिक रूप से इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से डार्क सर्कल्स दिखाई पड़ते है।
हॉर्मोनल परिवर्तन– आपने कई बार यह नोटिस किया होगा कि शरीर में अगर कोई हार्मोनल चेंजेस होते है तब कई मामलों में हॉर्मोनल परिवर्तन से भी आँखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) बन जाते हैं।
मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल– लंबे समय तक या ज़्यादा टाइम तक मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल करने से भी आंखों के नीचे काले घेरे (Dark circles) हो सकते हैं।
हम आपको ऐसे 25 घरेलू उपाए बताने जा रहे है जिनके इस्तमाल से आप कुछ ही दिनों में इनसे छुटकारा पा सकते है।
आँखो के नीचे डार्क सर्कल (काले घेरे) हटाने के 25 घरेलू उपाय ( Home remedies for dark circles in hindi )
आंखों के नीचे डार्क सर्कल (काले घेरे) हटाने के 25 घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार है।
1. कच्चे आलू द्वारा डार्क सर्कल कम करना– (Reducing dark circles by using patato in hindi)
कच्चा आलू एक नेचुरल तत्व है जो त्वचा के स्वास्थ्य को सुधार सकता है और डार्क सर्कलों को कम करने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, बी 6, फाइबर, और विटामिन ए एवं अन्य गुण होते हैं जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं।
कैसे उपयोग करें?
कच्चे आलू का रस: कच्चे आलू को किस कर इसका रस निकालें और इसे रुई (कॉटन) की सहायता से आँखों के नीचे लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रखें, और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह आँखों के नीचे काले घेरों को कम करने में मदद कर सकता है।
कच्चे आलू के स्लाइस: आप चाहे तो आलू की 2 स्लाइस को दोनों आँखों के नीचे रखें और इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ें। फिर धो लें। इससे आंखों की थकावट को कम किया जा सकता है और रंगत को निखारा जा सकता है।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ज़रूर लगाए । इससे आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
सावधानी:
आलू के रस को आँखो में न जाने दें , क्योंकि आलू का रस आँखों में चला गया तो कुछ देर तक धुंधला दिख सकता है या फिर जलन या आंसूओं का कारण बन सकता है।
यदि आपको किसी प्रकार की त्वचा की समस्या है या कोई बदलाव नहीं दिख रहा है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
2. टी-बैग्ज़ द्वारा डार्क सर्कल कम करना – (Reducing dark circles by using tea-bags in hindi)
ठंडे टी-बैग्ज़ का उपयोग एक आसान और सस्ता तरीका है जिससे आप आँखों के नीचे के काले घेरों/डार्क सर्कल्स को कम कर सकते हैं।
कैसे उपयोग करें?
टी-बैग का उपयोग: टी-बैग्ज़ को पहले पानी में भिगो लें ,फिर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब वे ठंडे हो जाएं, तो आंखों के नीचे रखें।
15-20 मिनट तक रखें: ठंडे टी-बैग्ज़ कोआँखो के नीचे 15 से 20 मिनट के लिए रखें। इससे आँखों के चारों ओर की रक्त का संचरण अच्छे से होता है और डार्क सर्कल कम होते हैं। इसे डेली करने से आँखों की थकान कम हो सकती है और रक्त-संचरण में सुधार हो सकता है।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ज़रूर करें । इससे आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
सावधानी:
ठंडे टी-बैग्ज़ को बहुत देर तक रखने से रुका हुआ रक्त-संचरण बढ़ सकता है, इसलिए इसे ज्यादा समय तक न रखें।
3. शहद और नींबू द्वारा डार्क सर्कल कम करना –
(Reducing dark circles by using honey and lemon in hindi)
शहद और नींबू का कॉम्बिनेशन भी डार्क सर्कल्स हटाने में कारागर साबित हुआ है।
कैसे उपयोग करें?
शहद और नींबू का मिश्रण: एक छोटे प्याले या कटोरी में 1 चमच्च शहद लें,इसमें आधे चमच्च नींबू का रस मिला दें । इसे अच्छे से मिला लें ताकि एक समान मिश्रण बन सकें और फिर इस मिश्रण को (नींबू-शहद) आँखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं। इसे धीरे-धीरे मसाज करें ताकि त्वचा में अच्छे से समाहित हो सके।
15-20 मिनट रखें: इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा रहने दें , इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ज़रूर लगाए । इससे आँखो के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
सावधानी:
यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसे पहले एक छोटे स्थान पर टेस्ट कर लें। यदि आपको यह उपाय ठीक नहीं लगता है या कोई अनुचित प्रतिक्रिया होती है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें और चिकित्सक से सलाह लें।
4. गुलाब जल द्वारा डार्क सर्कल कम करना–
(Reducing dark circles by using rose water in hindi)
कैसे उपयोग करें?
प्राकृतिक गुलाब जल लें: अगर हो सके तो नेचुरल गुलाब जल घर पे ही बना लें। इसके लिए गुलाब की पत्तियों को इकट्ठा कर पानी में कुछ देर तक उबाल लें कम से कम 10 से 15 मिनट। फिर पानी को ठंडा कर एक स्प्रै बॉटल या काँच की बॉटल में स्टोर कर फ्रिज में रख लें।
कॉटन बॉल/ रुई / पैड को भिगोकर लगाएं: गुलाब जल को कॉटन बॉल/ रुई/पैड में भिगोकर आंखों के नीचे लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक आंखों के नीचे रखने दें।
नियमितता:
इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से आंखों के नीचे के काले घेरे जल्द ही कम हो सकते हैं।
सावधानी:
यदि आपको गुलाब जल से थोड़ी भी जलन या खुजली का अहसास हो, तो तुरंत धो लें और इसे और इस्तेमाल करना बंद करें।
हो सके तो आयुर्वेदिक गुलाब जल का ही उपयोग करें ताकि त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
5. पपीता और टमाटर का रस द्वारा डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using papaya and tameto in hindi)
पपीता और टमाटर का रस : एक छोटे प्याले या कटोरी में पपीता का टुकड़ा लें और एक दूसरी कटोरी में एक छोटे टमाटर का रस निकाल लें।
कैसे उपयोग करें?
अब पपीते के टुकड़े को किसी चम्मच या हाथ की सहयता से मैश कर लें, फिर इसमें पके टमाटर के रस को अच्छे से मिला लें ताकि एक समान
(होमोजीनस) मिश्रण बन सके। मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं: इस मिश्रण को कॉटन पैड का सहारा लेकर आंखों के नीचे लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे 15 से 20 मिनट तक आंखों के नीचे रखें ताकि त्वचा में अच्छे से समाहित हो सके। बाद में ठंडे पानी से आंखों को धो लें ताकि मिश्रण हट सके।
नियमितता:
इस उपाय को हफ्ते में कुछ बार आवश्यकता अनुसार ज़रूर करें। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे (डार्क सर्कल) कम हो सकते हैं।
सावधानी:
त्वचा की संवेदनशीलता के लिए, पहले एक छोटे स्थान पर टेस्ट करें।
6.बादाम तेल से डार्क सर्कल कम करना–
(Reducing dark circles by using almond oil in hindi)
बादाम का तेल लें: आपको बादाम का तेल या रोगन बादाम शिरन तेल बाजार में आसानी से किसी भी मेडिकल शॉप या किराने की
दुकान पर मिल जायेगा।
कैसे उपयोग करें?
इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें: हर रात सोने से पहले एक बूँद बादाम तेल को आंखों के नीचे लगाएं या फिर उसकी कुछ मात्रा लेकर अपने हाथो की उंगलियों से आँखों के चारों ओर कुछ देर तक हल्के हाथ से मसाज करें।
इससे रक्त-संचरण में सुधार होगा और डार्क सर्कल कम होंगे।
रोगन बादाम तेल में मौजूद विटामिन ई, फायदेमंद तत्व, अंदरूनी त्वचा की कसावट के साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं और आँखों के डार्क सर्कल कम करने में उपयोगी होते है।
नियमितता:
अगर आप चाहे तो नियमित रूप से 4 से 5 बूँदे बादाम के तेल की दूध में डाल के पी सकते है। इससे भी इंटरनल रूप त्वचा में सुधार देखने को मिल सकता है।
सावधानी:
त्वचा की संवेदनशीलता के लिए पहले छोटे स्थान पर टेस्ट करें।
यदि आपको खुजली, जलन या किसी और प्रतिक्रिया का सामना होता है, तो इस्तेमाल करना बंद करें।
7. धनिया पाउडर से डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using Coriander(dhaniya) in hindi)
धनिया पाउडर जिसे हम अपने दैनिक दिनचर्या में घर में खाना बनाते वक्त हर समय उपयोग करते ही है। क्या आपको पता है वह डार्क सर्कल्स कम करने में भी उतना ही कारागर साबित होता है।
धनिया पाउडर में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K, विटामिन E होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट एवं हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और रक्त संचरण को सहारा देता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ काले घेरे कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को निखारने में भी मदद करता है।
कैसे उपयोग करें?
धनिया पाउडर बनाएं: सूखी धनिया या जिसे खड़ा धना भी कहते है उसे सबसे पहले को पीस लें और उसका पाउडर बना लें ,नहीं तो आप बाजार से भी पीसा धना खरीद सकते है । फिर एक छोटे से कटोरे या कटोरी में इस पाउडर की थोड़ी सी मात्रा लेकर इसे दूध के साथ मिला लें मिश्रण बनाएं, फिर इसे आँखों के चारो और लगा लें।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट के लिए आँखों के नीचे रखें। बाद में ठंडे पानी से आँखों को धो लें ताकि मिश्रण हट सके।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कुछ बार आवश्यकतानुसार 3 से 4 बार लगाएं ।
इससे आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
सावधानी:
धनिया पाउडर को आँखों से पहले एक छोटे स्थान पर टेस्ट करें ताकि त्वचा में किसी प्रकार की जलन का अहसास न हो।
8. ककड़ी से डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using Cucumber (kakdi) in hindi)
ककड़ी जिसे आम बोल चाल की भाषा में खीरा भी कहते है फाइबर ,विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन A ,विटामिन C ,विटामिन बी9 तथा पोटेशियम त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने में भी कारागर है। जिसमें डार्क सर्कल्स प्रमुख है।
कैसे उपयोग करें?
ककड़ी का रस निकालें: ताजगी से भरपूर ककड़ी को पहले छील लें फिर इसे किसनी की सहयता से कीस लें दोनों हाथो से कीसी हुई ककड़ी का पानी निकाल लें। एक छोटे कटोरे या कटोरी में ककड़ी का रस लें और उसे कॉटन पैड में भिगोकर आंखों के नीचे लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक आंखों के नीचे रखें। बाद में ठंडे पानी से आंखों को धो लें ताकि ककड़ी का रस हट सके।
नियमितता:
इस उपाय को हफ्ते में कुछ बार आवश्यकता अनुसार ज़रूर करें।
इससे आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
सावधानी:
ककड़ी का रस त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद है, लेकिन यदि आपको इससे खुजली, जलन या अन्य समस्याएं होती हैं, तो तुरंत इसका इस्तेमाल करना बंद करें।
9. एलोवेरा जेल से डार्क सर्कल कम करना –
(Reducing dark circles by using alovera jel in hindi)
प्राकृतिक एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है एलोवेरा में एंटीफंगल एवं एन्टीबैक्ट्रियल गुन होते है। साथ ही डार्क सर्कल्स कम करने में भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
कैसे उपयोग करें?
प्राकृतिक तरिके से एलोवेरा जेल निकालें: एलोवेरा के पत्तों को धो कर और काटकर उनके बीच से निकलने वाले जेल को निकाल लें। अगर आपके पास इसका पौधा नहीं है तो बाजार में उपलब्ध एलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकते है, हो सके तो इसके जेल को उंगलियों या फिर कॉटन बॉल की सहयता से आँखों के चारो ओर लगा लें और हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्क्युलेशन अच्छा होगा और डार्क सर्कल्स वाले हिस्से धीरे-धीरे लाइट होने लगेंगे।
नियमितता:
इस उपाय को नियमित रूप से करने से आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
सावधानी:
यदि आपको एलोवेरा जेल से जलन या खुजली का अहसास हो, तो तुरंत धो लें और इसे और इस्तेमाल करना बंद करें।
10. पुदीना की पत्तियों का उपयोग कर डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using pudina in hindi)
पुदीना, हां आपने सही पढ़ा पुदीने की पत्त्तियाँ जितनी ज़्यादा पेट के लिए फायदेमंद होती है, उतनी ही अधिक स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। पुदीने में विटामिन C , विटामिन A , विटामिन K तथा विटामिन बी9 ,आयरन ,पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो डार्क सर्कल्स (काले घेरे ) कम करने में भी सहायक होता है और स्किन के लिए प्राकृतिक होता है।
कैसे उपयोग करें?
पुदीना की पत्तियों को पीसें: पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धोकर पीस लें ताकि एक चिकित्सकीय मिश्रण बन सके। पीसे हुए पुदीने को किसी कपडे में रखकर छान लें फिर कॉटन बॉल को भिगोके आँखों के ऊपर रखा रहने दें। इस उपचार को हो सके तो रात में करे। इससे ठंडक के साथ-साथ,रक्त संचरण में भी सहायता मिलती है।
नियमितता:
इसे हफ्ते में 2-3 बार करें ताकि आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकें।
सावधानी:
यदि आपको किसी तरह की खुजली, या रैश हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद करें।
पुदीना की पत्तियों से अक्सर एलर्जी होने की संभावना होती है, इसलिए पहले एक छोटे स्थान पर परीक्षण करें।
11. नारियल तेल से डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using coconut oil in hindi)
नारियल तेल या कोकोनट आयल स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल तेल में अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो प्राकृतिक रूप से त्वचा को पोषित, मुलायम एवं सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
कैसे उपयोग करें?
प्राकृतिक नारियल तेल चुनें: उच्च गुणवत्ता वाला प्राकृतिक नारियल तेल चुनें,
एक छोटे कटोरे में नारियल तेल को गर्म करें फिर हल्का कुनकुना होने दें।
इसके बाद कॉटन बॉल को इस कुनकुने नारियल तेल में भिगोकर उसे आँखों के नीचे लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक आँखों के नीचे रखें, ताकि तेल अच्छे से त्वचा में समाए। गरम पानी से धो लें बाद में ठंडे पानी से आंखों को धो लें ताकि नारियल तेल हट सके।
नियमितता:
इसे हफ्ते में 3-4 बार करें ताकि आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
नारियल तेल को चेहरे पर लगाने से पहले एक छोटे स्थान पर करें ताकि कोई अधिकता या खुजली ना हो।
12. दूध से डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using milk in hindi)
दूध स्किन को मॉइश्चराइज़्ड रखने में बहुत ही अहम् भूमिका निभाता है। दूध में मौजूद लैक्टिक अम्ल, पोटेशियम एवं कैल्शियम स्किन को मॉइश्चराइज़्ड रखता है। साथ ही डार्क सर्कल से निजात दिलाने में बहुत ही फादेमंद होता है।
कैसे उपयोग करें?
प्राकृतिक ठंडा दूध चुनें: उच्च गुणवत्ता वाला प्राकृतिक दूध लें, जो केमिकल युक्त बिलकुल न हो, अगर दूध कच्चा होगा तो यह और भी ज़्यादा फायदेमंद होगा डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए। ठंडे दूध में कॉटन बॉल भिगोकर उसे आँखों के नीचे रखें।
कम से कम 15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक आँखों के नीचे रखें ताकि ठंडा दूध आपकी त्वचा में समा सके। बाद में ठंडे पानी से आँखों को धो लें, ताकि दूध हट सके और त्वचा स्वच्छ हो सके।
नियमितता:
रोज़ाना इसका इस्तेमाल करें।
ठंडा दूध एक प्राकृतिक क्लींजर होता है, जो आंखों के आसपास की नाज़ुक त्वचा को लाभ पहुंचाने में मदद करता है।
सावधानी:
कई बार दूध सबकी स्किन को सूट नहीं करता है ऐसे में पहले एक बार आप ट्राय करके देख लें अगर किसी प्रकार की कोई खुजली महसूस होती है तो तुरंत इस्तमाल बंद कर दें।
13. संतरे के रस से डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using orange in hindi)
संतरा विटामिन सी से भरपूर फल है साथ ही स्किन को नरिशमेंट देने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। डार्क सर्कल्स कम करने में यह सबसे खास है एवं ग्लिसरीन यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकाने में सहायक है।
कैसे उपयोग करें?
ताजगी से भरपूर संतरे चुनें: अच्छे गुणवत्ता वाले और ताजगी से भरपूर संतरे चुनें। संतरे को काटकर उसका रस निकाल लें, रस निकालने के लिए आप मिक्सर या ब्लेंडर का इस्तमाल कर सकते है। निकले रस को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें कुछ बूंदे ग्लिसरीन की भी मिला लें, फिर कॉटन बॉल को भिगोकर उसे आंखों के नीचे लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक आंखों के नीचे रखें ताकि संतरे का रस आपकी त्वचा में समा सके। बाद में ठंडे पानी से आंखों को धो लें ताकि संतरे का रस हट सके और त्वचा स्वच्छ हो सके।
नियमितता:
इसे हफ्ते में 3-4 बार करें ताकि आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
यदि आपको कोई चिरपिंग, खुजली, या रैश हो, तो तुरंत उपयोग बंद करें।
14. शहद से डार्क सर्कल्स कम करना-
(Reducing dark circles by using honey in hindi)
शहद हर मामले में गुणकारी है चाहे वह पेट के लिए हो या फिर स्किन के लिए। आपको बता दें शहद में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज़, एंटी-बैक्टीरियल गुण , विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स जैसे कि विटामिन C, विटामिन B, कैल्शियम, पोटैशियम, आदि होते हैं। जो डार्क सर्कल्स कम करने में बहुत उपयोगी है।
कैसे उपयोग करें?
प्राकृतिक शहद चुनें: अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक शहद चुनें, जिसमें कोई मिलावट नहीं है। इसकी थोड़ी मात्रा एक कटोरी में लें फिर उंगलियों की सहायता से आँखों के चारो और हल्के हाथ से मसाज करे। ताकि ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से हो सके।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक आंखों के नीचे रखें ताकि शहद अच्छे से समा सके। बाद में गुनगुने पानी से आंखें धो लें ताकि शहद निकल जाए और त्वचा स्वच्छ हो सके।
नियमितता:
हफ्ते में कुछ बार इसका इस्तेमाल करें ताकि आप असरदार रिजल्ट्स प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
शहद को आंखों के आसपास ज़्यादा देर न रहने दें सूखने के तुरंत बाद धो ले।
15. जैतून का तेल डार्क सर्कल्स के लिए-
(Reducing dark circles by using olive oil in hindi)
जैतून का तेल डार्क सर्कल्स कम करने बहुत ही कारागर है क्यों कि जैतून के तेल में विटामिन E होता है जो त्वचा के साथ-साथ आंतरिक त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद करता है। जैतून के तेल में एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की आंतरिक सूजन को कम करने में मदद करते हैं साथ ही एंटी- बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो कीटाणुओं से बचाव में मदद करती है।
कैसे इस्तेमाल करें ?
प्राकृतिक जैतून का तेल चुनें: किसी आयुर्वेदिक दुकान से अच्छे प्राकृतिक जैतून के तेल लें , जिसमें किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो। जैतून के तेल को हल्का गरम करें, ताकि यह ठंडा न हो जाए। ठंडा होने से पहले, हाथो की दोनों उंगलियों से थोड़ा सा जैतून का तेल लेकर आँखों के चारो ओर हल्के हाथ से मसाज करें।
15-20 मिनट रखें: इसे 15 से 20 मिनट तक आँखों पर रहने दें ताकि त्वचा में समा सके। बाद में गुनगुने पानी से आँखे धो लें ताकि तेल हट जाए और त्वचा स्वच्छ हो।
नियमितता:
हफ्ते में कुछ बार इसका इस्तेमाल अवश्य करें ताकि आप असरदार रिजल्ट्स देख सकें।
सावधानी:
जैतून के तेल की थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है खूब अधिक मात्रा स्किन को जलन
खुजली, या एलर्जी का अहसास दिलवा सकती है।
16. गरम पानी और नमक से डार्क सर्कल्स कम करें-
(Reducing dark circles by using hot water and salt in hindi)
यह तो हम सभी जानते ही है कि नमक में आयोडीन होता है पर इसके अलावा भी इसमें बहुत से ऐसे तत्व होते है जो शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी महत्त्वपूर्ण होते है।
नमक में सोडियम, क्लोराइड, पोटेशियम, मैग्नीशियम विध्यमान होता है जो स्वस्थ मस्तिष्क, हृदय और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ डार्क सर्कल्स कम करने में भी फायदेमंद होता है।
कैसे उपयोग करें?
पानी गरम करें: एक कटोरी में गरम पानी लें और इस गरम पानी में आधे छोटे चमच्च नमक मिलाएं। थोड़ा पानी को हल्का ठंडा होने दें फिर एक छोटा रुमाल ले फिर इस रुमाल को नमकीन पानी में डालें और भिगोकर बाहर निकालें।
अब भिगोए हुए कपड़े को आँखों के नीचे रखें।
15-20 मिनट रखें: इसे 15 से 20 मिनट तक रखें ताकि आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स में सुधार हो सकें समय समाप्त होने के बाद, ठंडे पानी सेआँखे धो लें और त्वचा को पोंछ लें।
नियमितता:
यह उपाय दिन में एक बार किया जा सकता है।
सावधानी:
नमक की मात्रा को अधिक न बढ़ाएं, क्योंकि अधिक मात्रा में नमक त्वचा को अधिक सूखा कर सकता है।
17. केसर से डार्क सर्कल्स कम करे–
(Reducing dark circles by using kesar (Saffron) in hindi)
केसर (Saffron) में रंग सुधारने वाला गुण मौजूद होता है केसर को लगाने से त्वचा का रंग सुधारता है और दाग-धब्बे कम होते है।
केसर में अच्छी मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते है जो त्वचा की सूजन कम करने ,काले घेरे कम करने में मदद करता है। साथ ही विटामिन A, विटामिन E, डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होता है।
कैसे उपयोग करें?
एक छोटी सी कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें केसर के कुछ धागे डालें। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि पानी रंगिन हो जाए या फिर इसका प्रयोग आप दूध के साथ भी कर सकते है ताकि आपको ठंडक और आराम का अहसास हो। दो कॉटन बॉल लेकर इसे केसर के घोल में डुबो कर आँखों पर रखें।
अच्छा होगा अगर ये प्रयोग आप रात में करें ,रात में सोने से पहले डार्क सर्कल्स वाले हिस्से पर इसे रखा रहने दे और आराम करें। सुबह उठ कर गुनगुने पानी सेआँखे धो लें ताकि आपके चेहरे से बचे केसर का रंग हट जाए
नियमितता:
हफ्ते में कुछ बार इस उपाय को ज़रूर करें ताकि आप चमकदार और असरदार परिणाम प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
केसर को सीधे त्वचा पर लगाने से पहले एक छोटे स्थान पर टेस्ट करें ताकि किसी प्रकार के परिवर्तन को आप तुरंत पहचान सकें।
18. अरंडी के तेल से डार्क सर्किल कम–
(Reducing dark circles by using arandi (Castor Oil) in hindi)
आपने अक्सर अरंडी के तेल को बालो के लिए उपयोगी होता है। यह तो सुना ही होगा, पर अरंडी का तेल जिसे Castor Oil भी बोलते है।
बालो के लिए जितना गुणकारी होता है, उतना ही अधिक त्वचा या स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है क्यों कि अरंडी के तेल में विटामिन E,विटामिन K पाया जाता है जो त्वचा को मोइस्चराइज़ करने, रक्त संचरण को बढ़ावा देने और डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होता है।
कैसे उपयोग करें?
साफ़ अरंडी तेल का चयन करें: सुनिश्चित करें कि आपके पास साफ़ सुथरा अरंडी का तेल है। फिर एक कटोरी में अरंडी का तेल लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।अरंडी तेल और नींबू के रस को अच्छे से मिलाएं ताकि दोनों का सही मिश्रण बन जाए इसके बाद इस मिश्रण को आँखों के चारो ओर हल्के हाथ से लगाएं।
इसे सोने से पहले रात्रि में लगाएं ताकि यह आपकी त्वचा में समा सके, फिर
सुबह गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें ताकि तेल और नींबू का रस हट जाएं।
नियमितता:
हफ्ते में कुछ बार इस उपाय का अनुसरण करें ताकि आप चमकदार और असरदार रिजल्ट्स प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
यदि आपको इस्तेमाल करने के बाद खुजली महसूस होती है, तो इसे तुरंत बंद करें।
19. ग्रेपसीड ऑयल से डार्क सर्कल कम करना-
(Reducing dark circles by using grapseed oil in hindi)
ग्रेपसीड ऑयल का मतलब है अंगूर के बीज का तेल। आप में से कई लोग इसके बारे में शायद पहली बार पढ़ रहे होंगे। ग्रेपसीड ऑयल एंटी ऑक्सीडेंट्स होता हैं , जो त्वचा को कीटाणु रहित रखने में मदद करता हैं और डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होता हैं।
त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखने और रूखेपन से बचाव में सहायक है। इसमें विटामिन E,विटामिन C तथा विटामिन D होता है जो त्वचा को ब्राइटन करने में सहायक हो सकता है, जिससे डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं।
कैसे उपयोग करें?
सुनिश्चित करें कि आप शुद्ध ग्रेपसीड ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं: सबसे पहले शुद्ध और अनदृश्य ग्रेपसीड ऑयल लें । ग्रेपसीड ऑयल को आंखों के आसपास लगाएं और इसे आंखों के चारों ओर हल्के हाथ से मसाज करें।
हो सके तो ग्रेपसीड ऑयल को रात्रि में सोने से पहले लगाएं, ताकि यह रात भर आपकी त्वचा में समा सके।फिर सुबह उठकर इसे गुनगुने पानी और साबुन/फेस वाश का सहारा लेकर आँखों को धो लें, ताकि ऑयल हट जाए और चेहरा साफ़ हो जाये ।
नियमितता:
हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार ग्रेपसीड ऑयल का इस्तेमाल करे ताकि असरदार परिणाम प्राप्त किया जा सकें
सावधानी:
आंखों से सीधे संपर्क से पहले ग्रेपसीड ऑयल को आंखों के चारों ओर सावधानी से लगाएं।
यदि आपको इस्तेमाल करने के बाद कोई अधिकता या अनुभव हो, तो इसे बंद करें।
20. डार्क सर्कल्स के लिए सेब का सिरका –
(Reducing dark circles by using apple vinegar in hindi)
सेब के सिरके में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे डार्क सर्कल्स कम होते हैं साथ ही इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है जो सेंसिटिव त्वचा को शांति देने, सूजन कम करने में मदद करती हैं।
सिरका का इस्तेमाल त्वचा के pH स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। सेब के सिरके में विटामिन C और विटामिन E, होता है जो त्वचा को जल्दी से ब्राइट करने में मदद करता है।
कैसे उपयोग करें?
अगर आपको सेब का सिरका शुद्धऔर प्राकृतिक चाहिये तो आप पतंजलि का सिरका चुनें ।एक छोटी कटोरी में सेब का सिरका और थोड़ा-सा पानी मिलाएं। मिश्रित पानी और सेब के सिरके को दो कॉटन बॉल लेकर आँखों केआसपास लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे 15-20 मिनट तक त्वचा पर रखें ताकि यह अच्छे से सोके और काम करे।इसके बाद धीरे-धीरे गरम पानी से सिरके को धो लें और फिर ठंडे पानी से अच्छे से धो लें।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कुछ बार ही करें, ताकि आप असरदार रिजल्ट्स प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
सेब का सिरका को सीधे चेहरे पर न लगाएं, बल्कि इसे पानी के साथ मिलाकर उपयोग करें।
यदि आपको इस्तेमाल करने के बाद खुजली या चिरपिंग महसूस होती है, तो इसे बंद करें।
21. कक्ष्यादि तेल से डार्क सर्कल कम करें-
(Reducing dark circles by using orbital oil in hindi)
कक्ष्यादि तेल, जिसे सिनोप्सिस तेल (ऑर्बिटल ऑइल ) भी कहा जाता है, एक नेचुरल तेल है जो मूल रूप से कक्ष्यादि पौधे के बीजों से प्राप्त किया जाता है। इसमें विभिन्न गुण होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषित करने में सहायक होते है कक्ष्यादि तेल का इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और डार्क सर्कल्स कम करने के लिए किया जाता है। कक्ष्यादि तेल में विटामिन E, विटामिन K, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आदि होते हैं।
कैसे उपयोग करें?
आँखों के चारो ओर कक्ष्यादि तेल की धीरे-धीरे मालिश करें और इसे 15 से 20 मिनट तक रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
नियमितता:
हफ्ते में कुछ दिन इसका उपयोग ज़रूर करें इससे आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
सावधानियां:
कक्ष्यादि तेल एक प्राकृतिक उपाय है और यदि कोई त्वचा समन्धी बिमारी हो तो इसे तुरंत बंद करें।
22. मुल्तानी मिट्टी से डार्क सर्कल कम करें-
(Reducing dark circles by using multani mitti in hindi)
मुल्तानी मिट्टी में कई प्रकार के खनिज और विटामिन्स होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण, मैग्नीशियम, कैल्शियम,सिलिका विध्यमान होते है जो त्वचा को नरम, सुंदर बनाए रखने में मदद करता है एवं त्वचा की सूजन को कम करने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को कम करने में भी सहायक होती है।
कैसे उपयोग करें?
मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर लेप लगाए : मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर एक चमच्च या अधिकतम दो चमच्च का लेप बना लें। इस लेप को आँखों के आसपास धीरे-धीरे लगाएं।
15-20 मिनट तक सूखने दें: लेप को आंखों के आसपास 15 से 20 मिनट तक सूखने दें ताकि इसमें मौजूद तत्व त्वचा में प्रवेश कर सकें। जब लेप सूखने लगे तब हल्के कुनकुने पानी का उपयोग करके इसे धो लें।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कम से कम दो बार करें, ताकि आप चमकदार और असरदार परिणाम प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर लेप लगाने से पहले, आपकी त्वचा के प्रति किसी भी प्रतिक्रिया को जांचने के लिए टेस्ट पैच का इस्तेमाल करें।
23. गाजर रस से डार्क सर्कल्स कम करें-
(Reducing dark circles by using gajar ras (carrot juice) in hindi)
गाजर फाइबर से भरपूर एक बहुमूल्य स्रोत हैं जिसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, विटामिन C तथा विटामिन K होता है जिससे पाचन सही तरीके से काम करता है साथ ही त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने ,रक्त संचरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है एवं गाजर का रस डार्क सर्कल्स को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
कैसे उपयोग करें?
गाजर को अच्छे से धोएं और छोटे टुकड़ों में काट लें। कटे हुए गाजर के टुकड़ो को मिक्सर या जूसर में डालें और अच्छे से पीस लें। फिर इसका रस निकाल लें।
एक कॉटन पैड या दो कॉटन बॉल को गाजर के रस में डिप करें और आँखों के आसपास लगाए या कुछ देर आँखों पर रखा रहने दें। ताकि यह रस अच्छे से त्वचा में समा सके।
15-20 मिनट के लिए छोड़ें: गाजर रस कोआँखों पर 15 से 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें ताकि इसमें मौजूद गुण त्वचा में प्रवेश कर सकें। इसके बाद ठंडे पानी से अच्छे से धो लें।
नियमितता:
इसे हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार अपनाएं ताकि आप चमकदार परिणाम देख सकें।
सावधानी:
गाजर से एलर्जी की संभावना हो सकती है , सावधानी बरतें और टेस्ट पैच का इस्तेमाल करें।
24. बेकिंग सोडा से डार्क सर्कल्स कम करें?-
(Reducing dark circles by using backing soda in hindi)
बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने, सूजन को कम करने में मदद करता है। बेकिंग सोडा एंटीफंगल गुणों के कारण त्वचा पर होने वाले फंगल इंफेक्शन्स,त्वचा को सॉफ़्टन करने और डेड स्किन से छुटकारा पाने में सहायक होता है। डार्क सर्कल कम करने में भी यह उतना ही कारगर है।
कैसे उपयोग करें?
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं: एक छोटे कटोरे या कटोरी में 1 चमच्च बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन सकें। पेस्ट को आंखों के नीचे चारो ओर कॉटन बॉल की सहायता से लगाएं।
15-20 मिनट रखें: इसे आंखों के नीचे 15-20 मिनट तक रखें, ताकि यह स्कीन में समा सके।इसके बाद ठंडे पानी से अच्छे से धो लें।
नियमितता:
इसे हफ्ते में 2-3 बार करें, ताकि आप चमकदार परिणाम प्राप्त कर सकें।
सावधानियां:
बेकिंग सोडा का उचित मात्रा में और सावधानी से इस्तेमाल करें, क्योंकि इसका अधिकतम प्रयोग त्वचा को इर्रिटेट कर सकता है।
यदि आपको खुजली या जलन महसूस होती है, तो तुरंत इसे धो लें।
25. घास के रस से डार्क सर्कल्स कम करें-
(Reducing dark circles by using ghas ka ras (wheat grass) in hindi)
घास का रस विटामिन C का अच्छा स्रोत है, घास के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम, विटामिन K तथा फोलेट (Folate),जो बी-कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है विध्यमान होता है।
घास के रस में क्लोरोफिल होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है साथ ही डार्क सर्कल्स कम करने में भी एहम भूमिका निभाता है।
कैसे उपयोग करें?
सबसे पहले, ताजगी से निकली घास हुई घास को धोकर साफ कर लें।
अब धोकर साफ की गई घास को मिक्सर में पीसें ताकि रस निकाला जा सके।
पीसी हुई घास से रस निकालें और एक साफ कंटेनर में इसे इकट्ठा कर लें।
निकाले गए रस को किसी साफ़ पैड या कॉटन बॉल की सहायता सेआँखों के आसपास लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें।
15-20 मिनट तक रखें: रस को आँखों पर 15-20 मिनट तक रखें ताकि त्वचा में समा सके।इसके बाद ठंडे पानी से अच्छे से धो लें और त्वचा को किसी नेपकिन की सहायता से पोंछ लें।
नियमितता:
इसे हफ्ते में 2-3 बार करें, ताकि आप बेस्ट रिजल्ट्स प्राप्त कर सकें।
सावधानी:
ताजगी से निकली घास या फ्रेश घास का ही इसे इस्तेमाल करें।
डार्क सर्कल्स हटाने के लिए होममेड क्रीम
(Homemade cream for Dark circles removel in hindi / Dark circles removel cream in hindi)
इन सबके अलावा अगर आप चाहे तो घर पर भी डार्क सर्कल्स हटाने का होममेड क्रीम बना सकते है।
आइये जानते है कैसे ?
डार्क सर्कल्स के इलाज के लिए घर पर होममेड क्रीम बनाने के लिए आपको इन चीज़ो की आवश्यकता होगी।
सबसे पहले, एक बड़े बाउल में एक चमच्च बादाम तेल, एक चमच्च शहद, एक छोटी चमच्च नींबू रस, विटामिन E का एक का एक केप्सूल और रोज़मेरी तेल की मात्रा लेकर इसे अच्छे से मिलाएं।
अब, एक चमच्च एलोवेरा जेल लें। अगर आपके पास ओरिजिनल एलोवेरा लीफ हो तो उसका जेल आप यूज़ कर सकते है, नहीं तो मार्किट से एलोवेरा जेल लेकर भी इस्तमाल कर सकते है, इस जेल को निकालकर मिश्रण में डालें और फिर से अच्छे से मिलाएं।
इस मिश्रण को एक प्लास्टिक क्रीम की डिब्बी में भर लें और इसे ठंडे स्थान याने फ्रिज में भी रख सकते है।
इस क्रीम को रात में सोने से पहले आँखों के नीचे लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें।
इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपको डार्क सर्कल्स में सुधार याने स्किन ब्राइट नज़र आने लग जाएगी।
आज के इस आर्टिकल में हमने आपके साथ ऐसे 25 घरेलू उपायों को शेयर किया , जिसे आप अपनाकर अपने डार्क सर्कल्स (काले घेरे) कुछ ही दिनों में हटा और कम कर सकते है। डार्क सर्कल्स से जुड़ा यह आर्टिकल आपको कितना पसंद आया और उपयोगी सिद्ध हुआ, हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर से बताएं।