हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल घर पर कैसे करें ?

Synopsis: हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल घर पर कैसे करें ? हाइलाइट बालों की देखभाल के लिए 5 होममेड हेयर मास्क (How to take care of highlights and colored hair at home in Hindi)

आजकल बालों को कलर करना और हाइलाइट्स कराने का प्रचलन काफी बढ़ सा गया है, अधिकतर महिलायें अपने लुक को चेंज करने के लिए, आकर्षक व्यक्तित्व पाने के लिए बालो में तरह-तरह के ट्रीटमेंट कराती रहती है। जिसमें हेयर स्पा, प्रोटीन ट्रीटमेंट के साथ-साथ हेयर कलरिंग, स्ट्रैटनिंग, हाइलाइट्स प्रमुख है, इतना ही नहीं नैनो प्लस्टिया तक कराती हैं जिसके लिए वह हजारो पैसे भी ख़र्च करती है, यहाँ तक की पुरुष भी इन सब चीजों में पीछे नहीं रहे है।

पर हर बार इन सब ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करना हमें ज़्यादा खर्चीला लगने लगता है तो ऐसे कौन से हम उपाय या मास्क का प्रयोग करे जिनसे हमारे बालों की सही देखभाल हो सके और पार्लर के खर्चों को थोड़ा कम किया जा सकें।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल करने वाले एसे घरेलू हेयर मास्क/होममेड हेयर मास्क बताने वाले है जो आजमाए गए हैं.

होममेड हेयर मास्क

यहाँ हम हाइलाइट बालों की देखभाल के लिए 5 होममेड हेयर मास्क के सुझाव दें रहे हैं।

  1. नारियल तेल और शहद हेयर मास्क

    सामग्री-

    • 2 चम्मच नारियल तेल
    • 1 चम्मच शहद

    एक कटोरी में उपरोक्त सामग्री मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। नारियल तेल और शहद दोनों ही बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

    गुण-

    नारियल तेल:

    • नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है।
    • यह बालों को मोटा और मजबूत बनाता है, और उन्हें टूटने से बचाता है।
    • नारियल तेल बालों को ताजगी और चमक प्रदान करता है, उन्हें बेहतर दिखने में मदद करता है।

    शहद:

    • शहद बालों के लिए एक प्राकृतिक मूल्यवान उपचार है, जो उन्हें नमी प्रदान करता है।
    • यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है, जिससे उन्हें अधिक आकर्षक बनाता है।
    • शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के इंफेक्शन को कम करते हैं और बालों को स्वस्थ रखते हैं।

    इन दोनों के संयुक्त उपयोग से बालों को गहरा पोषण, मोटाई, और स्वस्थता मिलती है। ये प्राकृतिक तत्व बालों के लिए वास्तव में उत्तम होते हैं।

  1. केला और दही हेयर मास्क

    सामग्री-

    • 2 केले
    • 2 चम्मच दही

    बनाना/केले को मिक्सर में पीस लें और दही के साथ मिलाकर मास्क बनाएं।20-30 मिनट बाद धो लें।
    बनाना और दही मास्क बालों के लिए अत्यंत उपयुक्त होता है।

    गुण-

    बनाना/केला:

    • केले में पोटैशियम, विटामिन, और प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।
    • यह मूल्यवान तत्व बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाता है।

    दही:

    • दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
    • इसके प्रोबायोटिक्स बालों के लिए लाभकारी होते हैं और उन्हें मुलायम और स्वस्थ बनाते हैं।

    बनाना/केला और दही के मास्क का उपयोग करके आप अपने बालों को पोषण और मोटाई दे सकते हैं, जो उन्हें मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है।

  1. अंडा और शहद हेयर मास्क

    सामग्री-

    • 1 अंडा
    • 1 चम्मच शहद

    अंडे को फोड़ कर फेटें और इसे 1 चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर 30-45 मिनट के लिए छोड़ें। अंडा और शहद दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

    गुण-

    अंडा:

    • अंडा बालों को प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है, जो उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाता है।
    • इसमें मौजूद बियोटिन बालों के विकास को बढ़ावा देता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।
    • अंडा बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बनाए रखता है, जिससे वे स्वस्थ और खूबसूरत दिखते हैं।

    शहद:

    • शहद बालों को पोषण प्रदान करता है और उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है।
    • इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को नरम रखते हैं।
    • शहद के रेगुलर उपयोग से बालों के रंग में सुधार होती है और वे स्वस्थ बने रहते हैं।

    अंडा और शहद के उपयोग (मास्क) से बालों को पोषण, मजबूती और चमक देने में मदद मिलती है।

  1. आलू और शहद हेयर मास्क

    सामग्री-

    • 1 छोटा आलू
    • 1 चम्मच शहद

    आलू को धोकर बिना छिले काट लें और शहद के साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें और इसका मास्क बनाएं। 30 मिनट बाद धो लें। आलू और शहद दोनों ही बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

    आलू:

    • आलू में पोटैशियम, विटामिन, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
    • इसके गुण बालों को मजबूत और लंबा बनाए रखते हैं, जिससे उन्हें ब्रेकेज से बचाया जा सकता है।
    • आलू का उपयोग बालों के रंग को निखारने में भी किया जा सकता है।

    शहद:

    शहद के विभिन्न गुणों के बारे में हम पहले ही आपको बता चुके है प्राकृतिक रूप से निर्मित शहद हर तरह से फायदेमंद होता है। फिर चाहे वह बालों के लिए हो या फिर त्वचा और पेट के लिए।

  1. अदरक और नारियल तेल हेयर मास्क

    सामग्री-

    • 1 चम्मच अदरक का रस
    • 2 चम्मच नारियल तेल

    अदरक का रस नारियल तेल के साथ मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30 से 45 मिनट बाद धो लें। अदरक और नारियल तेल दोनों ही बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।

    अदरक:

    • अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
    • इसका उपयोग बालों की मसाज में किया जा सकता है, जो उन्हें मजबूती और चमकदार बनाए रखता है।
    • अदरक के तेल में प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और बालों की चमड़ी पर होने वाली खुजली को भी कम करता हैं।

    नारियल तेल:

    • नारियल तेल में पोटैशियम, फैट्स, और विटामिन्स होते हैं, जो बालों को मोटा और चमकदार बनाए रखते हैं।
    • इसके एंटीफंगल गुण बालों को स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।
    • नारियल तेल के उपयोग से बालों की ड्राईनेस और टूटने से बचाने में मदद मिलती है ,जो उन्हें नरम और मुलायम बनाए रखता है।

    अदरक और नारियल तेल का मिश्रण बालों को पोषण, मजबूती और चमक देने में मदद कर सकता है।

    इन मास्क का प्रयोग करके आप अपने हाइलाइट और कलर बालों की देखभाल घर पर रहकर कर सकते है और उन्हें केमिकल युक्त ट्रीटमेंट्स से बचा सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हमे आपको हाइलाइट्स और कलर बालों की देखभाल घर पर रहकर कैसे की जा सकती है इस विषय में ऐसे 5 घरेलू (होममेड) मास्क की जानकारी दी जो लाभप्रद है और आजमाए गए नुस्खे है आप इन्हे जरूर से ट्राय करें और इसके रिजल्ट्स हमारे साथ शेयर करें।

सर्दियों में बालों के झड़ने के कारण और घरेलू उपाय

Synopsis: सर्दियों में बालों के झड़ने की मुख्य वजह और इसके निवारण के घरेलू उपाय (Hair fall in winter, reasons and home remedies in hindi)

सर्दी  या विंटर (Winter) आते ही एक समस्या अक्सर लोगों को face करनी पड़ती है वह है रूखे ,सूखे, बेजान बाल। जिसकी वजह से असमय हमारे बाल टूट कर गिरते रहते है और हेयर फॉल (Hair fall) जैसी समस्या गंभीर बन जाती है।

 

अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि विंटर याने सर्दियों में यह समस्या इतनी गंभीर हो क्यों जाती है ? यह समस्या इतनी भी नॉर्मल नहीं है की इसे नज़र अंदाज़ किया जाए, अगर समय रहते आपने इसके निवारण या इलाज का नहीं सोचा तो गंजापन भी आ सकता है।

घबराइए नहीं, आज के इस आर्टिकल में हम आपको शुरू से लेकर आखरी तक इसकी सही जानकारी देने वाले है जिसमे आप जानेंगे …

  1. सर्दियों में बालों के झड़ने की मुख्य वजह ?
  2. सर्दियों में बाल झड़ने के कारण क्या है ?
  3. सर्दियों में बालों का झड़ना कैसे रोके?
  4. सर्दियों में बालों को झड़ने से बचाने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाना चाहिए ?

1.सर्दियों में बालों के झड़ने की मुख्य वजह ?

(The main reason for hair fall in winter in hindi)

यह तो हम सभी जानते है कि सर्दियों में वातावरण शीतल(ठंड़ा) होता है और आस-पास का वातावरण शुष्क, बिना नमी वाला होता है जिससे हमारी त्वचा का मॉइस्चर (moisture) धीरे-धीरे कम होने लगता है तो वही त्वचा रूखी, सूखी, बेजान और बिल्कुल भी आकर्षक नज़र नहीं आती हैं। यही वजह है कि स्किन में खुजली, ड्रायनेस सी लगती है। कितना भी मॉइस्चराइज़र लगा लो, क्रीम लगा लो कुछ घंटो बाद वही हाल हो जाता है जो पहले था।

जो हाल हमारी त्वचा/स्किन का होता है, सेम वैसा ही बालो के बीच स्केल्प (scalp) का हो जाता है जो बालो में आने वाले प्राकृतिक तेल की कमी कर देता है और सिर की त्वचा को ड्राई कर देता है जिसकी वजह से डैंड्रफ, बालो का झड़ना ,रूखे ,सूखे नजर आना दिखाई पड़ते हैं।

“बालों की जड़ो के कमजोर होने का मुख्य कारण आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है जो बालों के झड़ने का कारण है।“

2.सर्दियों में बाल झड़ने के कारण क्या है ?

(What is the reason for hair fall in winter in Hindi)

  1. स्ट्रेस
  2. एनीमिया
  3. बालो को बार-बार धोना
  4. आहार में सलाद की कमी
  5. हरी सब्जियों की शरीर में कमी
  6. बालो में केमिकल्स का अत्यधिक प्रयोग
  7. बालो को धोते समय गर्म पानी का प्रयोग
  8. बालो को सीधा आकर्षक बनाने क लिए स्ट्रेटनिंग का अत्यधिक प्रयोग
  9. विटामिन बी,प्रोटीन की कमी
  10. अनुवांशिक कारण
  11. बोरिंग या टैंकर के पानी का लगातार उपयोग
  12. डैंड्रफ
  13. हायपो थायरॉडिज़्म

यह सभी प्रमुख कारण है बालो के झड़ने के

3.सर्दियों में बालों का झड़ना कैसे रोके?

(How to prevent hair fall in winter in hindi)

सर्दियों में बालों का झड़ना कम करने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं…

  1. सही पोषण का रखें ख्याल : अपने आहार में ताजगी से भरे फल और सब्जियों का सेवन करें , जिसमे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और मिनरल्स मिल सके। जो बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और बालो का झड़ना काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  1. बालो में ऑयलिंग/हेयर मसाज : बालो में तेल /ऑयलिंग करना बालो में रक्त संचार को बढ़ाता है ,पर क्या आपको पता है अगर आप हल्के कुनकुने तेल या गर्म पानी का नियमित रुप से इस्तमाल करते है तो वह बालो को ड्राय करने लगता है जिससे बाल टूटते और झड़ने लगते है।  इसलिए सामान्य तेल का प्रयोग कर नियमित रूप से मसाज करें। जो उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
  1. प्रदूषण से बालो का बचाव: जब भी आप घर से बाहर निकले तब अपने बालो को एक कपडे की सहायता से ढकने का तरीका अपनाएं, क्यों कि बाह्य प्रदूषण को कम तो हम कर नहीं सकते पर अपने बालो की सुरक्षा ज़रूर कर सकते है।
  1. हेयर केयर का ध्यान रखें : बालो को केयर करने के लिए सही शैम्पू या माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का चयन करें जो आपके बालों को प्रकृतिक रूप से सुरक्षा दे सके एवं बालो को झड़ने से रोक सके, बालो में हेयर स्ट्रेटनिंग का प्रयोग नियमित रूप से बिल्कुल न करें।
  1. अपने बालों को अधिक गरमी से बचाएं: सर्दियों में, बालों को अधिक गरमी से बचाने के लिए ज्यादा देर तक धूप में न बैठे और गरम पानी का उपयोग कम करें। ताकि बालो को रूखेपन ,सूखेपन से बचा सकेंऔर झड़ने से रोक सके।
  1. स्ट्रेस कम करें: आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि स्ट्रेस लेना बालों के स्वास्थ्य को कमज़ोर बना देता है जिसकी वजह से बाल झड़ते है, टूटते है इसलिए हो सके तो योग और प्राणायाम को अपनी जीवन शैली में लेकर आए। ताकि आप डिप्रेशन और स्ट्रेस से बच सकें।

यदि बालों का झड़ना बहुत अधिक है और यह समस्या बनी रहती है, तो आपको एक अच्छे हेयर  चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।

अब जान लेते हैं

4.सर्दियों में बालों को झड़ने से बचाने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाना चाहिए ?

(Home remedies to prevent hair fall in winter in hindi)

सर्दियों में बालों को झड़ने से बचाने के लिए हम यहाँ ऐसे कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिसके इस्तमाल से कुछ ही दिनों में आप बालो के झड़ने की समस्या (Hair fall in hindi) से निजात पा सकते है जो निम्नलिखित हैं…

  1. हेयर फॉल में नारियल तेल की मालिश

    : नारियल तेल में प्रोटीन और विटामिन E होता है, जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। बरसो से लोग नारियल तेल का इस्तमाल करते आ रहे है और सर्दियों में यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ बालो के लिए उतना ही गुणकारी है। जो बालो को झड़ने से बचाता है।

नियमितता :

  • नारियल तेल से बालों की हल्के हाथ से मालिश/मसाज करें।
  • उसे एक घंटे तक रखें, फिर शेम्पू से धो लें।
  • हो सके तो रात में तेल से बालो की अच्छी मसाज कर लें ताकि तेल रात भर में त्वचा में समा सकें।
  1. हेयर फॉल में आमला पाउडर का इस्तमाल

    : विटामिन सी, सल्फर ,पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे उपयोग करें ?

एक लोहे की कढ़ाई में आमला पाउडर लेकर रात में रख दें, फिर सुबह इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।

 

नियमितता :

  • हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करे।
  • इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा।
  1. हेयर फॉल में मेथी (Fenugreek) दाने का इस्तमाल

    >: मेथी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन्स (विटामिन A, C, और K), और मिनरल्स (फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम) होते हैं। मेथी बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकती है।

कैसे उपयोग करें ?

आधा कटोरी मेथी दानो को रात भर पानी में भिगोकर रख दे, सुबह उन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार करें और उसे बालों की जड़ो में लगाएं और 1 घंटे बाद सामान्य पानी से धो लें।

नियमितता :

  • हफ्ते में 2 बार इस प्रयोग को करें ।
  • इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा।
  1. हेयर फॉल में अलोवेरा जेल का उपयोग

    (Using Aloevera Gel in hindi)

    अलोवेरा जेल विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज़ और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो बालों को सूखेपन से बचाता हैं। और बालो को मॉइस्चर और नमी देने का काम करता है।

कैसे उपयोग करें ?

आप अलोवेरा जेल को सीधे बालों पर लगा सकते हैं और उसे ठंडे पानी से धोने के बाद किसी माइल्ड शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं। आपके बालो में कंडीशनर अपने आप हो जायेगा।

  • हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करें।
  • बालो को सिल्की करने ,नमी बनाये रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
  • बालों के लिए लाभकारी तथा बालों को मजबूती प्रदान करता है।
  • इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा और बाल सिल्की ,चमकदार बने रहेंगे।
  1. हेयर फॉल में शिकाकाई ,आँवला और रीठा शैम्पू

    (using Shikakai, Amla and Reetha Shampoo in hindi)

    शिकाकाई (Acacia Concinna): शिकाकाई एक प्राकृतिक शैम्पू है जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को रोकता है और केमिकल्स से मुक्त होता है।

    आंवला (Indian Gooseberry): आंवला में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है,आंवला बालों को मजबूती और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है एवं बालों के लिए लाभकारी होता है।

    रीठा (Soapnut): रीठा में प्राकृतिक साबुन एजेंट्स होते हैं जो बालों को साफ और नरम बनाए रखने में मदद करते हैं। बालों को चमकदार बनाए रखने ,खुजली और रूखेपन से बचाव करने में सहायक होता है।

 

कैसे उपयोग करें ?

इसे बनाने के लिए एक लोहे की कढ़ाई में 2 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 1 चम्मच रीठा पाउडर लेकर पानी में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। फिर इस पानी में थोड़ी चाय पत्ती मिला के उबाल कर ठंडा कर ले। फिर इसे छान कर इस नेचुरल शैम्पू से बाल धोए।

अगर आप अपने बालो को लम्बे समय तक काला बनाये रखना चाहते है तो शिकाकाई, रीठा, और आंवला का एक शैम्पू तैयार करिए जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है और जब भी आपको बाल धोना हो तो इसी से धोये। कुछ ही दिनों में आपको फरक दिखने लगेगा।

ये तीनों घटक मिलकर शैम्पू बनाते है जो बालों को स्वस्थ, मजबूत, और सुंदर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और बालों को झड़ने से रोकता है।

नियमितता :

  • इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
  • हफ्ते में 2 बार इस प्रयोग को करें।
  • बालो को काला रखने और जड़ो को मजबूत रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
  • इससे बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा और बाल सिल्कीबने रहेंगे।

यहां ध्यान देना चाहिए, ये घरेलू उपाय आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने, झड़ने से रोकने के लिए उपयुक्त है, यदि किसी तरह की त्वचा समस्या हो, तो बिना किसी झिजक के चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए ताकि समय रहते झड़ते बालो की समस्या से छुटकारा पा सकें।

इन सबके अलावा

अगर आप हेयर कलर (Hair colour) करने के बाद बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है तो हम यहाँ आपको बालो को नेचुरल तरीके से काला करने का नुस्खा बता रहे है जो 100% कारगर है।

DIY होममेड हेयर डाई बनाने का आसान तरीका

(How to make DIY Homemade Hair Dye in hindi)

आइये जानते है इस रामबाण नुस्खे को ..

आपकी उम्र चाहे जो भी हो, आप ट्राय करे इस होम रेमेडी को जिसे बनाना है बेहद ही आसान है और इसकी ख़ास बात यह है की यह बालो का झड़ना भी रोकता है और सफ़ेद बालो को नेचरल तरिके से काला करता है।

DIY हेयर डाई बनाने का तरीका

सामग्री :

  1. 4 बादाम
  2. 2 प्याज के छिलके
  3. 2 चम्मच मैथी दाना
  4. विटामिन E के दो कैप्सूल
  5. अदरक के 4 से 5 टुकड़े
  6. नारियल का तेल

विधी :

सबसे पहले एक मिक्सी के जार में अदरक के कुछ टुकड़े डालें , 2 प्याज़ के छिलके, 2 चम्मच मेथी दाना , 4 बादाम डालकर महीन पीस लें।

फिर इस मिश्रण को तवे पर रखकर तब तक सेकते रहें जब तक पाउडर काला रंग का न हो जाए आप चाहे तो इस हेयर डाई को आप 7 से 8 दिन या हफ्ते भर भी स्टोर कर रख सकते है। पर याद रखें इसे आप काँच की बोतल या बर्नी में ही बनाएं।

अब इस मिश्रण को कांच की बर्नी में ट्रांसफर कर ले फिर इसमें नारयल के तेल को मिलाए जब तक यह गाढ़े डाई के रूप में न आ जाए सबसे आखरी में 2 विटामिन E के कैप्सूल को फोड़ कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

आपका होम मेड हायर डाई रेडी है। जब भी आपको बाल कलर करना हो तो इस नेचुरल होममेड DIY हेयर डाई (Hair dye) का ही प्रयोग करें और अपने सफ़ेद बालो को नेचुरल तरीके से काला करें।

नियमितता :

आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रयोग कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना बालो के  झड़ने की मुख्य वजह और इससे निजात पाने के घरेलू और आसान तरीके जो आजमाए और वापरे गए है हम हेयर केयरिंग (Hair Caring in hindi) से संबंधित इसी प्रकार की और जानकारियाँ आप तक पहुंचाते रहेंगे।

अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव और टिपण्णी हैं तो कृपया हमसे जरूर शेयर करें।

घुंघराले बालों को सीधा करने के घरेलू उपाय क्या है?

Synopsis: घुंघराले बालों को सीधा करने के असरदार 12 घरेलू उपाय एवं सावधानियाँ (12 effective Home Remedies to straighten curly hair and Precautions)

आपने अक्सर कई लड़कियों और लड़को के घुंघराले बालो को तो देखा ही होगा। पर इन घुंघराले बालो को सँभालना इतना भी आसान नहीं होता जितना हम सोचते है, क्यों कि घुंघराले बालों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह या तो अनुवंशिकता के कारण या फिर जन्म के समय से ही होते है, इन्हे कंघे की सहायता से कितना भी सीधा करना चाहो तब भी यह सीधे नहीं होते है।

आपने ध्यान दिया हो तो यह घुंघराले बाल अक्सर रूखे ,सूखे और बेजान से नज़र आते है, जिसके चलते आपको हेयर स्टाइल बनाने में भी दिक्कत होती है और हेयर स्टाइल बनता भी नहीं है आज के इस आर्टिकल में हम आपको घुंघराले बालों को सीधा करने, चमकदार बनाने और सिल्की करने के आसान और असरदार 12 घरेलू उपाय बताने जा रहे है। आपके भी बाल अगर घुंघराले है तो आप इन उपायों को जरूर से अपनाएं।

जो कुछ इस प्रकार है…

  • घुंघराले बालों (Curly Hair) को सीधा करने के असरदार 12 घरेलू उपाय
  • घुंघराले बालो के लिए सावधानियाँ

घुंघराले बालों (Curly Hair) को सीधा करने के असरदार 12 घरेलू उपाय (Homeremedies for Curly Hair)

curlyhair #homeremediesfor

1 दही और आवला मास्क / पैक घुंघराले बालों को सीधा करने लिए (Dahi and Amla Mask for Curly Hair in Hindi)
2 दूध और शहद का पैक कर्ली / घुंघराले बालों के लिए: (Milk and Honey Pack for Curly Hair in Hindi)
3 घुंघराले बालों को सीधा करने लिए दही और हिना का प्रयोग (Dahi and Heena ka prayog curly balo ke liye in Hindi)
4 सिरका बनाए घुंघराले बालों को सीधा: (Sirka/Venigar kare ghungrale balo ko sidha in Hindi)
5 घुंघराले बालों को सीधा करने का रामबाण तरीका केला और दही: (By using Banana and Dahi for curing curly hair in Hindi)
6 घुंघराले बालों को सीधा करने का घरेलू तरीका चावल और अंडा: (Chaval aur Ande ka mask banye ghunghrale/curly balo ko seedha in Hindi)
7 केला और पपीता दूर करे घुंघराले बालों की समस्या: (Kela aur Papita dur kare ghunghrale/curly ki problem in Hindi)
8 जैतून तेल और आवला रस दूर करे घुँघराले बाल और बनाये परफेक्ट सीधे: (Olive oil and Amla Jucie help to cure curly hair in Hindi)
9 नारियल का तेल और नींबू है घुंघराले बालो की समस्या का हल: (Coconut oil and Lemon mask help to cure curly hair in Hindi)
10 स्ट्रॉबेरी हेयर पैक: (By using strawberry hair pack/mask in Hindi)
11 बालों को एक स्पेशल कपडे में बाँधना: (Tying hair in a special cloth in Hindi)
12 बालों को ब्रश करें: (Brush hair your hair in Hindi)

 

1. दही और आवला मास्क/पैक घुंघराले बालों को सीधा करने लिए (Dahi and Amla mask for curly hair in Hindi

दही (Yogurt) : दही में प्रोटीन, विटामिन B5 होता है, जो  बालों को मुलायम ,चमकदार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है।

आँवला (Indian Gooseberry): आवला एंटी ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन C होता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है।

कैसे उपयोग करें ?

एक कप दही में 2 चम्मच आवले का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण याने पैक को बालों में लगाकर 30 मिनट तक रखें और फिर धो लें।

नियमितता :

  • इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाए।
  • ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
  • सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा।

2. दूध और शहद का पैक कर्ली/घुंघराले बालों के लिए

(Milk and Honey pack for curly hair in Hindi)

यह तो हम जानते है की दूध के साथ शहद का सेवन करना हेल्थ को बेहतर बनाने का अच्छा तरीका है जिसका टेस्ट भी काफी अच्छा लगता है पर यहाँ हम आपको इसको पीने के लिए नहीं कह रहे है बल्कि बता रहे है कि ,

दूध लैक्टिकअम्ल एवं प्रोटीन ,विटामिन भरपूर होता है जो त्वचा के पोषित करने के साथ-साथ बालो के लिए भी उतना ही जरुरी होता है जो बालो को मजबूती देता है।

तो वही शहद में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन B, C, और जिंक होता है जो त्वचा को मुलायम और नरिशमेंट देता है।

कैसे उपयोग करें?

अपने बालो की लंबाई को देखते हुए शहद की मात्रा ले याने 2 से 3 बड़े चम्मच शहद फिर इसमें थोड़ी मात्रा दूध की मिला दे और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर बालो में लगाएं।

पैक को बालों में लगाकर 20 से 30  मिनट तक रखें और फिर धो लें।

नियमितता

  • इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाए।
  • ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
  • सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा।

3. घुंघराले बालों को सीधा करने लिए दही और हिना का प्रयोग

(Dahi and Heena ka prayog crly balo ke liye in Hindi)

 अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने बालो में कलर करना चाहते है तो हिना याने मेहंदी का प्रयोग कर सकते है जो आपके बालों में नेचुरल चमक और कंडीशनिंग तो देगा ही साथ ही घुँघराले बालो से भी निजात दिलाने में कारगर रहेगा ।

दही में प्रोटीन, कंडीशनिंग, नमी और चमक के गुण होते  है जो बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है और उन्हें दर्दरहित बना सकता है।

हीना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस, प्रोटीन,एवं एंटीऑक्सीडेंट होते है जो बालों  नरम और सीधा बना सकती है और बालों को स्वस्थता प्रदान करती है।

घुंघराले बालों को सीधा बनाए रखने के लिए दही और हीना का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित तरीका है जो बालों को मुलायम, चमकीले और स्वस्थ बना सकता है।

कैसे उपयोग करें ?

एक कप दही में दो चम्मच हीना लेकर उसका अच्छा पेस्ट बना लें अगर आप चाहे तो उसमे 1 चम्मच शहद (ऐच्छिक) मिला लें। और इसे बालो की जड़ो से लेकर शीर्ष तक लगाए। ध्यान रखे बालो के अनुसार दही और हीना का चयन करें।

1 से 2 घंटा लगा रहने दे फिर सामान्य पानी से धो लें।

 नियमितता

  • हो सके तो हफ्ते में 1 बार ही प्रयोग करें।
  • हीना का हफ्ते में 2 से 3 बार का प्रयोग बालो को बेजान बना सकता है।

4. सिरका बनाए घुंघराले बालों को सीधा

(Sirka/Venigar kare ghungrale balo ko sidha in Hindi)

 सिरका याने वेनिगर में पोटैशियम और विटामिन होते हैं, जो बालों को मजबूती और चमक देने में मदद करते हैं, सिरका बालों की अच्छी सफाई करता है एवं नैचुरल पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है जिससे बाल सीधे रहते है।

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 कैसे उपयोग करें?

इसे उपयोग में लाने के लिए सबसे पहले 1 जग पानी में 1 चम्मच सिरके की मिला ले, फिर इस पानी को बालों में लगा ले, यह प्राकृतिक तौर पर रासायनिक क्रिया कर बालो की स्केल्प की सफाई करेगा और बालो को सीधा करने में सहायक होगा।

20 से 25 मिनट लगा रहने दें। फिर बालो को धो लें।

नियमितता

  • सिरका को पानी से मिलाकर डाइल्यूट करें, ताकि यह ज्यादा कड़ा न लगे।
  • सिरका को बालों पर रखने का समय सीमित रखें, और अधिक समय तक न रखें ताकि बालों को अधिक नुकसान न हो।

5. घुंघराले बालों को सीधा करने का रामबाण तरीका केला और दही

(By using Banana and Dahi for curing curly hair in Hindi)

 

यह तो हम सभी जानते है दही और केला का कॉम्बिनेशन खाने में कितना गुणकारी होता है और हेल्थ बढ़ाने में भी सहायक होता है क्यों कि केला पोटैशियम और फाइबर,मैग्नीशियम से भरपूर फल है जो दही के साथ मिलकर उसमें मौजूद प्रोटीन और खनिज को दोगुना कर देता है जो स्वास्थ के साथ-साथ बालो को फायदा पहुंचने में कारगर है।

बालों को मजबूती,चमक,सुन्दर ,आकर्षक एवं घुंघराले बालो को सीधा करने में सहायक है।

 कैसे उपयोग करें?

एक मिक्सी के जार में एक कप दही में 2 पके केला लेकर उसके टुकड़े के महीन पीस ले और गाढ़ा पेस्ट बना ले फिर इसे बालो में लागाए 1 घंटा लगा रहने दें फिर सामान्य पानी से धो लें।

नियमितता

  • इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाए।
  • ज्यादा गर्म पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
  • सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा।

6. घुंघराले बालों को सीधा करने का घरेलू तरीका चावल और अंडा

(Chaval aur Ande ka mask banye ghunghrale/curly balo ko seedha in Hindi)

जी हाँ आपने सही पढ़ा ,चावल और अंडा दोनों ही प्रोटीन से भरपूर अच्छे स्त्रोत हैं।

दोनों में विटामिन ए ,विटामिन बी ,विटामिन E ,स्टार्च होता है इतना ही नहीं प्रोटीन से भरे इन दोनों पदार्थो में त्वचा तथा बालो को सुधारने के गुण विध्यमान है जो घुंघराले बालो (Curly Hair) को सीधा करने क लिए भी पर्याप्त है।

कैसे उपयोग करें?

एक कटोरे में 3 चम्मच चावल का आटा लें फिर इसमें 1अंडा फोड़कर डाल दे, अगर आप चाहे तो 2 चम्मच मुल्‍तानी मिट्टी और ¼ कप दूध इस्तमाल कर सकते है। फिर इस पेस्ट को बालो में 1 घंटा लगा रहने दें फिर सामान्य पानी से धो लें।

 नियमितता

  • इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाए।
  • सामन्य पानी से बालो को धोए जिससे बालो में नर्मी और सिल्कीपन बना रहेगा और बाल सीधे होंगे।
  • मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सीमित मात्रा में ही करें।

7. केला और पपीता दूर करे घुंघराले बालों की समस्या

(Kela aur Papita dur kare ghunghrale/curly ki problem in Hindi)

केला और पपीता जहाँ स्वास्थ को ठीक करने में एहम भूमिका निभाते है डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारते है ,उसी तरह बालो के लिए भी उतना ही असरदार है। जो घुंघराले बालो को  सीधा करने और नरम/सॉफ्ट बनाने में असरदार है।

कैसे उपयोग करें ?

अपने बालो की लम्बाई के अनुसार एक ब्लेंडर में कुछ टुकड़े पपीते केले और कुछ टुकड़े केले के दोनों को महीन पीस कर अच्छा हेयर पैक पेस्ट तैयार कर ले और ऐसे बालो की जड़ो से लेकर बालो तक लगाए 1 से 2 घंटा लगा रहने दे। फिर हलके कुनकुने पानी से धो ले।

 नियमितता

  • इस हेयर पैक को आप नियमित रूप से इस्तमाल करें।
    आपके बालो को नरिशमेंट, सिल्कीपन और सीधे होने का फायदा मिलेगा।

8. जैतून तेल और आवला रस दूर करे घुँघराले बाल और बनाये परफेक्ट सीधे

(Olive oil and Amla Jucie help to cure curly hair in Hindi)

 जैतून तेल(Olive Oil) और आवला रस मिलकर घुंघराले बाल की समस्या को दूर करते है जैतून तेल में विटामिन E,और विटामिन ए के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

आँवला रस विटामिन C से भरपूर है इसमें बालों  को काला करने चमकदार रखने और बालो को सीधा रखने के गुण विध्यमान है।

 कैसे उपयोग करें ?

जैतून तेल में आंवले के रस को 2 चम्मच मिला ले फिर इस हेयर तेल को बालो में लगाए 1 से 2 घंटा रखा रहने दे फिर सामान्य पानी से धो लें।

नियमितता :

  • इस हेयर तेल को आप नियमित रूप से इस्तमाल करें।
  • आपके बालो को नरिशमेंट, सिल्कीपन और सीधे होने का फायदा मिलेगा।
  • हो सके तो रात में सोते टाइम तेल को लगाएं।

9. नारियल का तेल और नींबू है घुंघराले बालो की समस्या का हल

(Coconut oil and Lemon mask help to cure curly hair in Hindi

नारियल का तेल और नींबू का रस घुंघराले बालों के लिए एक घरेलू उपाय है इससे बालो को मुलायम, चमकदार, और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

 कैसे उपयोग करें?

सबसे पहले, नारियल के तेल को एक कटोरे में निकाल लें फिर इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ दें। नींबू का रस नारियल के तेल में मिलाएं और इन्हें अच्छे से मिला लें।

अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। मिश्रण को बालों में लगाने के बाद, ढेर सारी मसाज करें ताकि सभी तत्व अच्छे से बालों में समाहित हो सकें।

मिश्रण को बालों में 20-30 मिनट तक सोखने दें। यह बालों को पोषण प्रदान करेगा और बाल सीधा करने में मदद देगा।

नियमितता

  • इस तेल को हफ्ते में 2 बार लगाए।
  • नारियल के तेल और नींबू के रस को माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।

10. स्ट्रॉबेरी हेयर पैक

(By using strawberry hair pack/mask in Hindi)

 स्ट्रॉबेरी (Strawberry) में विटामिन C ,एंटीऑक्सीडेंट्स , विटामिन B5 और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो बालो  को सीधा रखने ,आकर्षक बनाने और चमकदार रखने क लिए महत्वपूर्ण होती है।

कैसे उपयोग करें?

इसके लिए फ्रेश 4 से 6 स्ट्रॉबेरी का चयन कर लें, फिर एक मिक्सी के जार में इसे डाल दें इसमें 2 चम्मच दही डालें और आप चाहे तो 1 चम्मच शहद मिला दें और इसका अच्छा महीन हेयर पैक तैयार कर लें।

मिश्रण को बालों में 20-30 मिनट तक सोखने दें। जब तक की यह अच्छे से बालो में और त्वचा में समा न जाए यह बालों को पोषण प्रदान करेगा और उन्हें सीधा रखेगा।

समय पूरा होने के बाद, स्ट्रॉबेरी पैक को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।

नियमितता

  • हो सके तो हफ्ते में 2 बार इस पैक को लगाए।
  • यह स्ट्रॉबेरी हेयर पैक आपके बालों को मुलायम, चमकीले, और सीधा बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इन सबके अलावा दो और सरल उपाय आप अपना सकते है।

वह है ..


11. बालों को एक स्पेशल कपडे में बाँधना

(Tying hair in a special cloth in Hindi)

 यहाँ हम आपको एक और सरल उपाय बता रहे है और वह है सिल्क या सैटीन का कपड़ा। यह बालो को सीधा रखने में मदद देता है और बाल तंग नहीं करता हैं। आप रोज
1 से 2 घंटा अपने बालो को  इस प्रकार के कपड़ो में बाँध कर सीधा रख सकते हैं।


12. बालों को ब्रश करें

(Brush your hair in hindi)

 आपको चाहिए की एक नरम प्रकार के कंगे या ब्रश का चुनाव करें जो बालो को सीधा बनाये रखने में मदद कर सकता है जब आपके बाल हल्के गीले हो तब आप उनमे आराम से ब्रश करें।

घुंघराले बालो के लिए

सावधानियाँ (Precautions for curly hair in Hindi)

कर्ली/घुंघराले बालो के लिए यहाँ हम कुछ सावधानियाँ बता रहे है आप उन्हें ध्यान में रखें।

  1.  बालों की सही देखभाल: घुंघराले बालों के लिए उपयुक्त शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।
  2. हेयरब्रश का उपयोग: बालों को कंब हेयरब्रश से सावधानीपूर्वक ब्रश करें, जिससे वे टैंगल नहीं होंगे।
  3. गरम पानी से बचें: बालों को धोने के लिए गरम पानी का उपयोग न करें, क्योंकि यह बालों को और भी तंग कर सकता है।
  4. सूखा होने का तरीका: बालों को सूखाने के लिए गरम बाँध या ड्राईर, स्ट्रैटनर का उपयोग करने से बचें, क्योंकि इससे उन्हें और तंगी हो सकती है।
  5. इन उपायों और सुरक्षा उपायों का पालन करके आप अपने घुंघराले बालों (Curly hair in hindi) को स्वस्थ और सीधा बनाए रख सकते हैं।

 

आज के इस article में आपने जाना घुँघराले बालों (Curly Hair) को सीधा करने के घरेलू और आसान तरीके जो आजमाए और वापरे गए है हम हेयर केयरिंग (Hair Caring in hindi) से संबंधित इसी प्रकार की और जानकारियाँ आप तक पहुंचाते रहेंगे।

अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव और टिपण्णी हैं तो कृपया हमसे जरूर शेयर करें।

Exit mobile version