ब्लैकहेड्स क्या है? ब्लैकहेड्स हटाने के 12 घरेलू फेस स्क्रब्स

(Homemade face scrubs to remove blackheads in Hindi)

Synopsis: ब्लैकहेड्स (Blackheads) होते क्या है, क्यों होते है, ब्लैकहेड्स हटाने के आसान घरेलू फेस स्क्रब्स (Homemade face scrubs to remove blackheads in Hindi) और उनके विषय में सम्पूर्ण जानकारी

यह तो हम सभी जानते है कि चेहरा हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है जिसे हर कोई सवारने, सुंदर, खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता परंतु जब बात ब्लैकहेड्स की आती है तो चाहे वह स्त्री हो या पुरष किसी को भी परेशान करके रख देती है क्यों कि ब्लैकहेड्स आसानी से ख़त्म हो जाये ऐसा जरुरी नहीं।

अगर इसे आप नज़रअंदाज कर देते है तो यह आपके चेहरे की सुंदरता को कम भी कर देते  है। जिसके लिए आप कई ट्रीटमेंट्स भी कराते है जो अक्सर ख़र्चीले होते है।

#image_title

अगर आप अपने एक्स्ट्रा खर्चों को कम करना चाहते है तो मेरे सवाल का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। जिसमें आप जानेंगे…

ब्लैकहेड्स(Blackheads) होते क्या है और क्यों होते है ? ब्लैकहेड्स हटाने के(Remove(blackheads hatane ke ghrelu upay in hindi)Blackheads with lemon and salt in Hindi) आसान घरेलू फेस स्क्रब्स (Homemade face scrubs to remove blackheads in Hindi) और उनके विषय में सम्पूर्ण जानकारी।

लेकिन उससे पहले जान लेते है…..

ब्लैकहेड्स (Blackheads) होते क्या है और क्यों होते है ?

त्वचा में जब डेडस्किन और आयल की मात्रा बढ़ जाती है तो त्वचा के ऊपरी हिस्से में पिप्म्पल्स से भी छोटे आकर का गड्ढ़ा बन जाता है जिसे क्लॉग कहते है जब यह क्लॉग ऑक्सीडाइज होते तो हल्के कालें रंग में कन्वर्ट हो जाते है, जिन्हें  ही “ब्लैकहेड्स” कहा जाता है। यह ऑक्सीडाइजेशन की प्रक्रिया वातावरण के अनुसार खुदबखुद होती है जिसकी वजह से ब्लैकहेड्स आते है और यह ब्लैक हेड्स आपके शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते है।

जैसे कि गाल , माथे ,पीठ ,पैर ,हाथ या फिर नाक ही क्यों न हो ? खासकर टीन एजर्स में यह प्रॉब्लम अक्सर देखी जाती है।

आपने नोट किया हो तो नाक के ऊपरी हिस्से में (How to remove blackheads from nose in hindi) या उसके आसपास के छेत्र पर हल्के काले रंग के बिल्कुल छोटे से बाल के फॉम में यह ब्लैकहेड्स होते है जिन्हे अगर आप दबाते है तो यह गंदगी से साथ बाहर निकलते है, पर हर ब्लैक हेड्स को निकालना इतना संभव नहीं है क्यों की यह त्वचा में अंदर तक समाहित रहते है।

आइये जानते है कैसे इस समस्या से बचा जा सकता है और इसका उपचार किया जा सकता है।

ब्लैकहेड्स हटाने के यह तरीके कोई नहीं बताएगा।

ब्लैकहेड्स हटाने (blackhead removal) के घरेलू फेस स्क्रब्स हिंदी में

(blackheads hatane ke ghrelu upay in hindi)

 

1. नींबू और नमक से हटाएं ब्लैकहेड्स (Remove Blackheads with lemon and salt in Hindi)

नींबू और नमक हमारे घर के किचन में आसानी से उपलब्ध होने वाले इंग्रेडिएंट्स है और नींबू-नमक का स्क्रब ब्लैकहेड्स निकालने में सबसे कारगर उपाय है। यह स्क्रब एन्टीबैक्ट्रियल और एंटीफंगल गुणों से भरा स्क्रब है।

गुण –

नींबू – निम्बू में साइट्रिक एसिड और मृत कोशिकाओं को सुधारने के गुण होते है तो वही त्वचा के रोम छिद्र के अंदर छुपे हुए कीटाणुओं से लड़ता है और चेहरे को सुन्दर बनाता है।

नमक- नमक आयोडीन और सल्फेट का अच्छा स्त्रोत है जो त्वचा एवं हड्डियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

1 चम्मच नमक

1 /2 चम्मच नींबू का रस

इन दोनों चीज़ो को आधा कटोरी पानी में मिलाकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर 2 से 5 मिनट तक मसाज करें फिर ,आधे घंटे बाद साफ गुनगुने पानी से धो लें।

सावधानी –

इस मिश्रण को लगाने के बाद धूप में निकलने से बचे क्यों कि नींबू चेहरे हो बहुत ज्यादा सेंसिटिव बनाता है जिससे आपको रेशेस भी आ सकते है।

2. मुलतानी मिट्टी और बदाम पाऊडर के स्क्रब से हटाएं ब्लैकहेड्स

(Blackhaeds hatane ke liye Multanimitti aur badam powder ka use kare in Hindi)

ब्लैकहेड्स हटाने में मुलतानी मिट्टी और बदाम पाऊडर का उपयोग किया जा सकता है और यह स्क्रब त्वचा के अंदर से ब्लैकहेड्स निकालने और नमी देने का भी काम करता है।

गुण –

 मुलतानी मिट्टी- मुलतानी मिट्टी में कई इस खनिज लवण होते है जो स्किन के लिए फायदेमंद होते है साथ ही इसकी शीतलता त्वचा की जलन कम करने और पोर्स को रिपेयर करने का काम करती है। मुलतानी मिट्टी में कई प्रकार के मिनरल्स जैसे कि क्याल्सियम, मैग्नीशियम, क्लेम, जिंक, और सिलिका होते हैं जो त्वचा के लिए उपयोगी होते हैं।

बादाम – विटामिन E से भरपूर बादाम या बदाम का तेल त्वचा से ब्लैक हैड्स और वाइट हेड्स निकालने का काम करता है।

#image_title

ब्लैकहेड्स/वाइट हेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए ?

1 चम्मच मुलतानी मिट्टी

2 बादाम

1/2 चम्मच ग्लिसरीन

एक बाउल में 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी ले उसमे बादाम को कूटकर उसका पाउडर मिला दें और इसमें 1/2 चम्मच ग्लिसरीन की मिला दें और इस फेशिअल स्क्रब को 15 से 20 मिनट के लिए नाक पर और फेस पर लगा रहने दें। फिर आधे घंटे बाद साफ गुनगुने पानी से धो लें।

सावधानी –

इस मिश्रण को लगाने के बाद धूप में निकलने से बचे क्यों कि मुलतानी मिट्टी से चेहरा कोमल हो जाता है जो धूप के संपर्क में आने पर खराब भी हो सकता है।

3. अंडा और स्ट्राइप्स से हटाएं ब्लैकहेड्स

(Eggs and stripes ka use kar blackheads hataye)

ब्लैकहेड्स हटाने में अंडा और स्ट्राइप्स का उपयोग किया जा सकता है।

गुण –

अंडा- अंडे में  विटामिन ए , बी और ई से भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते है जो स्किन से ब्लैकहेड्स निकलने में और चमक लाने में भी सहायक होता है।

स्ट्राइप (stripe )- यह  नाक के ऊपर लगाई जाने वाली पट्टी होती है जो आसानी से किसी भीब्यूटी स्टोर पे मिल जाती है।

ब्लैकहेड्स रिमूवल कैसे करें –

2 अंडे

2 स्ट्राइप्स (stripes) पट्टी

एक बाउल में 2 अंडे लेकर इसके सफ़ेद भाग को फेट लें , जब तक झाग ने निकलने लगे फिर, एक फेशिअल ब्रश की सहायता इस सफ़ेद झाग को पूरे चेहरे पर लगाये 20  से 25  मिनट लगा रहने दें।

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्ट्राइप्स लेकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा दें और 20  से 25  मिनट बाद हटा दें। ब्लैकहेड्स इस पट्टी के माध्यम से निकल जायेंगे।

4. ब्लैकहेड्स निकालने के लिए करें ओट्स या गेहूं के स्क्रब का प्रयोग

(Use oats or wheat scrub to remove blackheads in Hindi)

ब्लैकहेड्स हटाने में ओट्स या गेहूं का स्क्रब फायदेमंद हो सकता हैं। इसका पाउडर त्वचा से डेड स्किन निकालने, स्किन से निकलने वाले आयल को कंट्रोल करने तथा ब्लैकहेड्स/वाइट हेड्स निकालने का काम करता हैं।

गुण –

ओट्स या गेहूं –  ओट्स एवं  गेहूं में  विटामिन ए , बी और ई से भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते है जो स्किन से ब्लैकहेड्स निकलने और पोर्स को खोलने का काम करते  है।

दूध –  दूध में लैक्टिक अम्ल होते है और यह स्किन को साफ़ रणखेड़खने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हो सके तो कच्चा दूध का इस्तमाल करें।

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

2 चम्मच ओट्स या गेहूं

कच्चा दूध

अगर आप ओट्स का उपयोग कर रहे है है तो 2 चम्मच ओट्स को कुछ देर के लिए कच्चे दूध में भीगा के रख दें लेकिन अगर आपके पास ओट्स न हो तो आप गेहूं के आटे को छानने के बाद जो चोकर बचता है उसको भी लें सकते है।

फिर इस मिश्रण को 10 मिनट भीग जाने के बाद फेस और ब्लैक हेड्स वाली जगह पर लगा कर हल्के हाथ से स्क्रबिंग करें।

यह नैचुरल क्लींजिंग का काम करता है और बंद रोमछिद्रो को खोलता है। जो ब्लैकहेड्स बनने का प्रमुख कारण है। ओट्स या गेहूं के प्रयोग के कोई साईडेफेक्ट्स भी नहीं है आप इसे आराम से यूज़ कर सकते है।

5. ब्लैकहेड्स निकालने के लिए उपयोगी बेकिंग सोडा और गुलाब जल स्क्रब का प्रयोग

( Use of baking soda and rose water scrub is useful to remove blackheads in Hindi)

ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म करने में बेकिंग सोडा बहुत ही काम की चीज है, बेकिंग सोडे का गुलाब जल के साथ इस्तमाल बड़ा ही रामबाण तरीका है। जो न केवल ब्लैकहेड्स को निकालता बल्कि वाइट हेड्स को हटाने

गुण –

बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडे में बेहतरीन एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो स्किन के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट का काम करता है, यह स्किन से न केवल ब्लैकहेड्स निकालने बल्कि स्किन के P लेवल को मेन्टेन रखने में भी काम करता है।

गुलाब जल – गुलाब जल स्किन को ठंडा रखने, आयल को कण्ट्रोल करने और नेचुरल क्लीन्ज़र का काम करता हैं।

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें गुलाब जल मिला लें और हल्के हाथ से मसाज करें 20 से 25 मिनट रखने के बाद साफ़ पानी से वाश कर लें।

इन सबके आलावा आप….

6. टी ट्री आयल का उपयोग कर ब्लैकहेड्स हटा सकते है

(Tea tree oil se hatye blackheads in hindi)

टी ट्री आयल एक नेचुरल स्किन नरिशमेंट , एंटीएजिंग प्रॉपर्टी से भरपूर आयल है यह न केवल चेहरे से झुर्रिया हटाने का काम नहीं करता बल्कि जिद्दी ब्लैक हेड्स जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलवा सकता है।

गुण –

टी ट्री तेल-  टी ट्री आयल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के कीटाणुओं के खिलाफ लड़ाई में मदद करते हैं। यह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करता है और मुंहासों जैसी समस्याओं को दूर करता है।

टी ट्री तेल त्वचा की साफ़-सफाई करता है, जिससे त्वचा में मौजूद धूल, तेल और ब्लैकहेड्स जैसी समस्या से निदान मिलता है।

कैसे उपयोग करें ?

टी ट्री तेल की कुछ बूंदे लेकर इसे फेस पर और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर मसाज करें और छोड़ दे। इसका नियमित इस्तमाल कुछ ही दिनों में आपको  ब्लैकहेड्स से मुक्ति देगा।

7. शहद  का उपयोग कर ब्लैकहेड्स हटाएं

(Shahd/Honey ka upyog kar balckheads hatye in Hindi))

शहद चेहरे पर मौजूद कीटाणुओं ,गंदगी और बंद रोमछिद्रो को खोलने में मदद करता है ।

गुण –

शहद – इसकी एंटीएजिंग प्रॉपर्टी, एंटीफंगल प्रॉपर्टी चेहरे से ब्लैकहैड्स हटाने

धूल के कणों को खींचने और रोमछिद्रों को टाइट करने के आलावा ,खोई हुई नमी को लौटता है।

यह स्किन की रंगत को बढ़ाता  है।

कैसे उपयोग करें ?

एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लेकर इसे अपनी उंगलियों की सहायता से फेस पर लगाए अगर आप चाहे तो कुछ बुँदे निम्बू की भी मिला सकते है।

20 से 25 मिनट रखने के बाद साफ़ हल्के गुनगुने पानी से वाश कर लें।

8. ब्लैकहेड्स हटाने के लिए करे ब्राउन शुगर ,शहद और नींबू का इस्तमाल 

(Use brown sugar, honey and lemon to remove blackheads)

ब्राउन शुगर ,शहद और नींबू का मिश्रण ब्लैकहेड्स निकालने एक बहुत अच्छा स्त्रोत है इसे नियमित रूप से इस्तमाल करने पर डार्क सर्कल्स से आराम भी मिलता है और साथ ही ब्लैक हेड्स जैसी समस्या से निजात भी पा सकते है।

गुण –

ब्राउन शुगर – ब्राउन शुगर एक अच्छा स्क्रबर है जो त्वचा से डेड स्किन को निकालने और ब्लैकहेड्स निकालने में कारगर उपाय है।

शहद और नींबू- स्किन को नरिशमेंट देने, विटामिन्स से भरपूर रखने में और त्वचा को चमकदार बनाने में शहद और नींबू सबसे कारगर उपाय है।

9. एप्पल साइडर सिरका(विनेगर) और समुद्री नमक स्क्रब से हटाए ब्लैकहेड्स

(Remove blackheads with apple cider vinegar and sea salt scrub)

समुद्री नमक और एप्पल साइडर सिरका(विनेगर) का स्क्रब ब्लैकहेड्स निकालने में सबसे कारगर उपाय है।

गुण –

एप्पल साइडर सिरका – एप्पल साइडर सिरका त्वचा की कोमलता बनाएं रखने और त्वचा को साफ़ रखने में सहायता करता है।

समुद्री नमक- समुद्री नमक में मिनरल्स जैसे कि मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, और जिंक शामिल होते हैं जो त्वचा के लिए उपयोगी होते है

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

2 चम्मच एप्पल साइडर सिरका

1 चम्मच समुद्री नमक

एक बाउल में 2 चम्मच एप्पल साइडर सिरका एवं 1 चम्मच समुद्री नमक मिला कर एक अच्छा सा स्क्रब बनाये और इसे फेस और ब्लैकहैड वाली जगह पर लगाए एप्पल साइडर एक खट्टा प्रोडक्ट है जो नमक से साथ रियेक्ट कर स्कीन को और भी ज्यादा सेंसिटिव बना देता है। जो कि स्किन में से ब्लैक हेड्स को आसानी से निकाल देता है।

10. ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाए मसूर दाल और कच्चा दूध

(Blackheads nikalne ke liye use kare Masur Daal and kacche milk ka istmaal in Hindi)

मसूर की दाल और कच्चे दूध का फेशियल स्क्रब बहुत ही शानदार स्क्रब है किसी भी स्किन वालो के लिए और ब्लैकहेड्स, डेड स्किन  से छुटकारा दिलाने में भी उपयोगी है।

गुण –

मसूर दाल – मसूर दाल एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर होती है जो मृत कोशिकाओं को हटाती है और त्वचा को चिकना और स्वस्थ बनाती है। इसके आलावा विटामिन ए, सी,  के एवं प्रोटीन, आयरन, और फाइबर भी होते हैं जो त्वचा को जवान रखने और ब्लैकहेड्स हटाने में कारगर है।

कच्चा दूध- लैक्टिक अम्लों से परिपूर्ण और त्वचा की रंगत सुधारने में कच्चा दूध फायदेमंद है।

#image_title

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

3 चम्मच मसूर दाल

कच्चा दूध

एक मिक्सी जार  में 3 चम्मच मसूर दाल लेकर महीन पीस ले फिर इसमें आवश्यकतानुसार कच्चा दूध मिला दे। जिससे एक प्रॉपर स्क्रब बन जायेगा 5 मिनट तक रखा रहने दे ताकि यह अच्छे से फूल जाये, फिर इस पैक को चेहरे ,गर्दन और ब्लैकहैड वाली जगह पर लगा रहने दें फिर सूख जाने के बाद ठंडे  पानी से धो लें।

ऐसा करने से ब्लैकहेड्स स्क्रबिंग(घर्षण)की वजह से डेड स्किन के साथ-साथ बहार निकल जायंगे और आपको स्मूथ स्किन भी मिलेगी।

11. दालचीनी और शहद का उपयोग ब्लैकहेड्स के लिए है फायदेमंद

(Use of cinnamon and honey is beneficial for blackheads in Hindi)

हमारे घर के किचन में दालचीनी और शहद दोनों ही मौजूद होते है जो सेहत की दृष्टि से फायदेमंद तो होते ही है पर क्या आपको पता है स्किन के लिए भी उतने ही फायदेमंद है।

गुण –

दालचीनी – दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स,एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो त्वचा के अंदर उपस्थित कीटाणुओं को मारते है इतना ही नहीं यह त्वचा के मेलेनिन प्रोडक्शन को नियंत्रित करती है जिससे ब्लैकहेड्स नही आते।

शहद – शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाये रखता है यह त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र होता है जो उसे चिकना बनाए रखता है।

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

2 चम्मच पीसी दालचीनी का पाउडर लेकर उसमे 1 चम्मच शहद मिला दें और इस मिश्रण को फेस पर और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा रहने दे फिर आधा घंटे  बाद साफ़ पानी से धो ले। इस स्क्रब को आप हफ्ते में 2 बार करे इससे अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

12. ब्लैकहेड्स निकालने का जबरजस्त होममेड तरीका टूथपेस्ट एंड सॉल्ट स्क्रब

हमारे दिन की शुरआत सबसे पहले ब्रश करने के साथ ही होती है जिसमे हम टूथ पेस्ट का इस्तमाल करते है पर यही टूथपेस्ट अगर त्वचा की बीमारी को सही करने में उपयोग किया जाये तो कैसा रहेगा ?

चलिए जानते है…

गुण –

टूथपेस्टटूथपेस्ट में एंटीबैक्टीरियल गुण, त्वचा को ठंडक पहुंचाने के गुण यहाँ तक की मुहांसो में आराम दिलाने का काम करता है तो वही ब्लैकहेड्स से मुक्ति दिलाने में भी उतना ही कारगर है।

सॉल्ट – यह तो हम सभी जानते है की त्वचा को  साफ़ रखने, मृतकोशिकाओं को सुधारने का काम नमक करता है आयोडीन, फास्फोरस, कैल्शियम होता है जो हर तरह से बॉडी के लिए उपयोगी है।

ब्लैकहेड्स रिमूवल स्क्रब कैसे बनाए

एक कटोरी में थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर उसमे 1 चम्मच नमक मिला दे फिर इस इंस्टेंट स्क्रब को किसी टूथब्रश की सहायता से सर्कुलर मोशन में ब्लैकहैड वाली जगह पर या नाक पर घुमाये 5 मिनट तक हल्के हाथ से घुमाये फिर ठन्डे पानी से धो ले।

इन सबके आलावा ब्लैकहेड्स निकालने का इंस्टेंट तरीका है “फेविकॉल”

जी हाँ आपने सही पढ़ा “फेविकॉल”

#image_title

“फेविकोल को लेकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा ले जब फेविकॉल अच्छे से सूख जाये फिर एक साइड कार्नर से खीचना चालू कर दें ऐसा आप दो बार करे आपके काफी ब्लैकहेड्स इस फेविकॉल के उपयोग मात्र से निकल जायेंगे”।

#image_title

पिंपल (मुँहासे) हटाने के 8 घरेलू उपाय

(Home remedies for Pimples in Hindi)

Synopsis: पिंपल क्यों होते हैं? पिंपल्स कैसे हटाये, पिंपल के दाग कैसे हटाये? पिम्पल्स/ मुँहासे हटाने के 8 घरेलू उपाय

आपने अक्सर कई लोगो के फेस पर मुँहासे याने पिम्पल्स होते देखा होगा। जो चेहरे की सुंदरता को कम कर देते है और कही न कही हमारे कॉन्फिडेंस लेवल पर भी इनका बुरा प्रभाव पड़ता हैं।

पर क्या आपको पता है मुँहासे और बड़े हुए छिद्र वाली त्वचा समस्या न केवल तैलीय त्वचा वाली लड़के/लड़कियों को होती हैं, बल्कि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को भी हो सकती हैं।

पिंपल क्यों होते हैं ?

मुंहासे उत्पन्न होते हैं जब त्वचा के नीचे स्थित तेल ग्रंथियों से जुड़े स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। यह बंदिश कॉमेडोन के रूप में जानी जाती है।पोर्स का बंद होना डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जिसके परिणामस्वरूप मुंह में सूजन और मुंहासे उत्पन्न हो सकते हैं।कई बार, मुंहासों के उत्पन्न होने का कारण हो सकते हैं आपके हार्मोन्स, आनुवंशिकी लक्षण, और तनाव।

इन सभी कारकों से निपटने के लिए उपचार में उचित स्किन केयर और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना महत्वपूर्ण होता है।

इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, आप मुँहासों से बचाव और उपचार के लिए निम्नलिखित तरीके से त्वचा की देखभाल तथा दिनचर्या को अपना सकते हैं-

पिंपल्स कैसे हटाएं
(Pimples kaise hataye in hindi)

चलिए वो तरिके जानते है… पिंपल्स कैसे हटाये, पिंपल के दाग कैसे मिटाये

1.चेहरे की सफाई करें :

अपने चेहरे को नियमित रूप से धोये अगर हो सके तो बिना किसी फेसवाश का सहारा लेते हुए केवल हल्के कुनकुने पानी से धोये। जो की मुँहासों को बढ़ाने से बचा सकता है। सप्ताह में केवल 1 या  2 बार  नार्मल या  माइल्ड फेस वॉश का उपयोग करें।

2. अपनी बॉडी को रखें हाइड्रेटेड :

आप अपने शरीर में जितनी अधिक पानी की मात्रा को बढ़ाएंगे आपकी बॉडी उतनी ही अधिक हाइड्रेट रहेगी। क्यों कि इससे त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और मुँहासों को कम किया जा सकता है।

3. अल्कोहल-मुक्त टोनर का उपयोग करे:

त्वचा को साफ, स्वच्छ रखने और पिम्पल फ्री रखने के लिए अल्कोहल-मुक्त टोनर का उपयोग करें।

 4. प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करें:

नीम, टी ट्री ऑयल, बेसन, शहद और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक/ नेचुरल तत्वों का उपयोग करें, जो त्वचा की सफाई और उपचार में मदद कर सकते हैं। जिनसे बढ़ते हुए पिम्पल्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

5. हेल्दी आहार ले :

एक स्वस्थ और बैलेंस्ड आहार रखें जिसमें फल, सब्जियाँ, और पर्याप्त पानी शामिल हो। जितना हो सके ताली भुनी चीजों से परहेज़ करे।

6. मेकअप का सही तरीके से इस्तमाल करे :

अगर आप मेकअप करती हैं, तो अपने चेहरे पर मेकअप की परतो को सोने से पहले अच्छे से साफ करें ताकि त्वचा के पोर्स बंद न रहें और मुँहासों का खतरा कम हो।

आपकी त्वचा को सही पोषण प्रदान करने से ही आपके  मुहांसे (पिम्पल्स) दूर हो सकते हैं।

इस तरह इन सभी तरीको को अपनाकर आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते है और मुँहासों की समस्या में सुधार ला सकते है है। यदि फिर भी कोई गंभीर समस्या हो, जिससे आपको आपके पिम्पल्स में कोई बदलाव नज़र न आ रहा हो तो किसी स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह ले सकते है।

इन सबके अलावा अगर आप चाहे तो नेचुरल/प्राकृतिक तरीको को अपनाकर भी पिम्पल्स (pimples) जैसी बड़ी समस्या से निदान पा सकते  है।

 

पिम्पल्स / मुँहासे हटाने के 8 घरेलू उपाय हिंदी में

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं जो मुँहासों को कम करने में मदद करते हैं, तो वही विटामिन C से भरपूर दही मैं लैक्टिक अम्ल होते है जो स्किन को क्लीन करने और मुहासो को उभरने से रोकने में सहायक होते है।

कैसे उपयोग करे ?

एक कटोरी में एक छोटी चम्मच हल्दी को दो बड़े चम्मच दही में मिलाएं।

इस मिश्रण को एक सामान कर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रखें।

फिर ठंडे पानी या हल्के कुनकुने पानी से धो लें।

नियमितता : 

अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार नियमित रूप से इसे इस्तमाल करे।

सावधानिया :

  1. पहले इस पैक को पूरे चेहरे पर नहीं, बल्कि एक छोटे और छुपे हिस्से पर आजमाएं, ताकि आप जान सकें कि यह आपकी त्वचा को कैसे प्रभावित करता है।
  2. हल्दी की मात्रा को अधिक बिलकुल न करे क्यों कि इससे त्वचा में खुजली और लालिमा हो सकती है, इसलिए सही मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
  3. 3.आपका दही ताज़ा ,स्वच्छ और गुणवत्ता से भरपूर होना चाहिए , ताकि त्वचा को उपयुक्त पोषण मिले।
  4. हल्दी का पैक लगाने के बाद, ध्यान दें कि यह त्वचा पर नीले या पीले रंग के निशान तो नहीं छोड़ रहा।
  5. सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका कम उपयोग करे।

ये सभी सावधानियाँ आपको सही तरीके से मुहासों के उपचार के लिए मदद कर सकती हैं।

2. नीम का तेल से करें कील मुंहासों का इलाज  (Neem oil to remove Acne and Pimples in hindi)

नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण विध्यमान  होते हैं जो त्वचा से मुहासे कम करने में मदद करते है।

कैसे उपयोग करे ?

रात को सोने से पहले नीम के तेल को मुँहासे पर लगाएं और सुबह हल्के कुनकुने पानी से धो लें।

नियमितता : 

पिम्पल्स कम होने तक नीम का तेल नियमित रूप से उपयोग करें।

सावधानिया :

टी ट्री ऑयल एवं बेसन का प्रयोग ( Tea-tree-oil and besan ka prayog in hindi)

  1. अच्छा होगा अगर आप  इसे रात को सोने से पहले लगाएं, ताकि तेल रात भर त्वचा में समाहित हो सके।
  2. तेल लगाने के पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ कर ले किसी कॉटन या ऊँगली की सहायता से लगाए।
  3. नीम का तेल को सावधानी पूर्वक औ
  4. र लिमिटेड मात्रा में ही उपयोग करें। अधिक मात्रा में इसका उपयोग करना त्वचा को खराब कर सकता है।
  5. ध्यान दें कि हर व्यक्ति की त्वचा की प्रकृति अलग होती है, और किसी भी उत्पाद का उपयोग करने से पहले छोटे से स्थान पर टेस्ट जरूर कर लें।

3. मुंहासों में पुदीने के पत्तो का उपयोग (Pudina (mint) to remove Pimples in hindi)

पुदीने के पत्तों में विटामिन सी, मेंथॉल, विटामिन ए, एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़, कई गुण और विटामिन्स होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य तथा एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करके शरीर को रोगों से बचाने में मदद कर सकता है। जिसमें मुहासे से आराम पाना प्रमुख है।

अगर आप चाहे तो पुदीने एवं हरा धनिया का शर्बत बना के भी पी सकते है यह आंतरिक रूप से त्वचा की सुरक्षा करेगा, पेट को साफ़ रखेगा ,पिम्पल्स को बढ़ने से रोकने में सहायता देगा।

कैसे उपयोग करे ?

पुदीने के पत्तों धो कर साफ कर ले फिर इन्हे पीसकर उनका रस निकालें और इसे मुँहासों पर लगाएं। यह चेहरे की चमक को बढ़ाता है और मुँहासे कम करने में मदद करता है।

नियमितता :

अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए इसे नियमित रूप से इसे इस्तमाल करे।

     सावधानिया :

  1. यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इसे लगाने के पहले एक छोटे हिस्से पर आज़मा ले, ताकि कोई तकलीफ न उत्पन्न हो।
  2. मुँहासों को कम करने के लिए पुदीने के पत्तों का नियमित रूप से उपयोग करें।
  3. सबसे अच्छा रिजल्ट्स पाने के लिए आप इसे सोने से पहले लगाएं ताकि यह पूरी रात त्वचा में समाहित हो सके।
  4. पुदीने के पत्तों को धोकर और साफ़ करके ही उपयोग में लें।

4. टी ट्री ऑयल एवं बेसन का प्रयोग ( Tea-tree-oil and besan ka prayog in hindi)

(By using tea tree oil for remove pimples in hindi)

टी ट्री ऑयल एक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तेल है जो कील-मुहासो से राहत पाने के लिए प्रमुख होता है। तो वही बेसन में उपस्थित प्रोटीन, आयरन, फोस्फोरस, मैग्नीशियमऔर विटामिन बी जैसे पोषण से भरपूर तत्व होते हैं, जो त्वचा में कसावट ,रंग साफ़ करने और त्वचा को पिम्पल फ्री रखने में सहायक होता है।

कैसे उपयोग करे ?

एक छोटी चम्मच टी ट्री ऑयल को बेसन के साथ मिलाएं क्यों कि बेसन का उपयोग हम चेहरे पर मास्क के रूप में कर सकते है, जो त्वचा को साफ करने में मदद करता है और त्वचा के मुँहासों को कम कर सकता है। इस पेस्ट को मुँहासे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें।

नियमितता :

अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए इसे सप्ताह में 2 से 4 बार  नियमित रूप से इसे इस्तमाल करे।

सावधानिया :

  1. यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इसे लगाने के पहले एक छोटे हिस्से पर आज़मा ले, ताकि कोई तकलीफ न उत्पन्न हो।
  2. टी ट्री ऑयल को हमेशा डाइल्यूट करके ही इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा पर कोई जलन या चुभन का एहसास न हो।
  3. टी ट्री ऑयल और बेसन का नियमित रूप से उपयोग करें, लेकिन अधिकता से बचें। इन्हें लगाने की अधिक मात्रा त्वचा को रुखा बना सकती है।
  4. पैक लगाने के पहले त्वचा को साफ करे ले और फिर ही टी ट्री ऑयल और बेसन का उपयोग करें, ताकि ये त्वचा के अंदर सही से पहुंच सकें।

5. नींबू और शहद का मिश्रण- (Nimbu (Lemon) to remove Pimples and Acne in hindi)

नींबू और शहद का मिश्रण मुँहासों के लिए इस्तेमाल करना एक प्राकृतिक और सस्ता त्वचा उपचार हो सकता है क्यों कि त्वचा को बेदाग ,पिम्पल फ्री बनाने में निम्बू और शहद एक “रामबाण” इलाज है।

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता और एलर्जी से राहत प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है, जो त्वचा के इर्रिटेशन को कम कर सकता है।

नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को निखार और पिम्पल से निदान करने में मदद करता है।

कैसे उपयोग करे ?

एक क्लीन बाउल/ कटोरी में 1 बड़ा चमच्च शहद ले और इसमें 1 छोटा चमच्च नींबू का रस (5 से 6 बूँद ) मिला दे। नींबू रस और शहद को अच्छे से मिलाएं।

इस मिश्रण को एक छोटे ब्रश या ऊँगली की सहायता से मुँहासों पर लगाएं।

लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे त्वचा पर रहने दें।

फिर ठंडे पानी या हलके कुनकुने पानी से अच्छे से धो लें।

नियमितता :

अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए इसे सप्ताह में 2 से 3 बार नियमित रूप से इस्तमाल करे।

सावधानियां:

  1. इसे अपनी दिनचर्या में स्थायी रूप से शामिल करें, जैसे कि रात को सोने से पहले।
  2. इसे ज्यादा देर तक त्वचा पर न लगा रहने दे क्योंकि यह त्वचा को सूखा सकता है और खुजली का कारण बन सकता है।
  3. इस प्रयोग को करते टाइम धूप में बिलकुल न निकले ,ताकि त्वचा को अधिक संवेदनशीलता ना महसूस हो।
  4. यह नुस्खा लगभग सभी स्किन टाइप वाले लोगो को सूट हो सकता है।

यदि आपको इस उपाय का इस्तेमाल करने के बाद भी समस्या होती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से मिलें और सलाह लें।

6.   चंदन से करें कील मुंहासों का इलाज (Chandan Paste to remove Acne in Hindi)

एक कटोरी में एक या दो चम्मच नारियल तेल,  चन्दन पाउडर में गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अपनी उंगली से तेल को पिंपल पर लगाएं। इसे हर कुछ घण्टों में लगाते रहें।

7.   जैतून का तेल एक्ने के लिए फायदेमंद (Olive Oil good for removing Acne in Hindi)

चेहरे को अच्छी तरह से धोएं, फिर, एक कटोरी में गुनगुना किया हुआ जैतून तेल लें और इसे धीरे-धीरे अपने एक्ने पर लगाएं।

8.   एलोवेरा करें कील मुंहासों का इलाज (Aloevera to remove Acne in Hindi)

एलोवेरा का शीतल जेल आपके चेहरे को वास्तविक सुंदरता से भर देता है! बस एलो शूट को आधा काटकर, चमच से निकालें, और मुंहासों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से जीवाणु संक्रमण और मुंहासों की सूजन में सुधार होगा। आप हर्बल स्टोर से एलोवेरा जेल भी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि इसमें कोई अतिरिक्त तत्व नहीं हैं।

आशा है आप इस आर्टिकल में मुहासो/ मुँहासे /पिम्पल्स से सम्बंधित घरेलू उपायो और उनके इस्तमाल की विधी को अच्छे से जान चुके होंगे और यह उपाय आपके लिए कितने फायदेमंद रहे हमे जरूर से बताए।

अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव और टिपण्णी हैं, तो हमसे जरूर साझा करें। हम आपके साथ हैं और आपके सारे सवालों के जवाब आप तक लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Exit mobile version